फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pataudi Trophy: Rohtak defeated Kurukshetra team in the semi-finals

पटौदी ट्रॉफी : सेमीफाइनल में रोहतक ने कुरुक्षेत्र की टीम को हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Pataudi Trophy: Rohtak defeated Kurukshetra team in the semi-finals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। रोहतक के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित की जा रही पटौदी ट्रॉफी टूर्नामेंट के अंतर्गत मंगलवार को रोहतक और कुरुक्षेत्र की टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें रोहतक की टीम ने कुरुक्षेत्र को हराकर जीत हासिल की।
सोमवार को हुए सेमीफाइनल मैच में रोहतक की टीम ने 50 ओवर में 420 रन बनाए थे। कुरुक्षेत्र टीम को यह लक्ष्य हासिल करना था लेकिन टीम 38 ओवर में 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। मैच में हार के बाद सभी खिलाड़ी सोमवार देर रात कुरुक्षेत्र लौट गए, जहां कोच दिनेश यादव व अन्य ने उनका मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन

कोच दिनेश यादव ने बताया कि यह दूसरा मौका था जब कुरुक्षेत्र की टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। पिछले साल टीम फाइनल में हारी थी। इस बार सेमीफाइनल में टीम का मुकाबला रोहतक की टीम से हुआ, जिसमें हार गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट में टीम सदस्य खिलाड़ी रोहित व निर्मान ने बेटिंग और अर्जुन व भारत ने गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया। अब खिलाड़ी अगले साल होने वाले टूर्नामेंट के लिए तैयारी में जुटेंगे। कोच दिनेश यादव ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपनी ओर से भरसक प्रयास किया लेकिन खेल में हार व जीत होना अलग बात है। उन्हें पूरा भरोसा है कि अगले साल टीम फाइनल में भी जीत दर्ज करेगी। वहीं जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed