फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pataudi Trophy: Kurukshetra made a winning start by defeating Panchkula by five wickets

पटौदी ट्रॉफी : पंचकूला को पांच विकेट से हराकर कुरुक्षेत्र ने की विजयी शुरुआत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Pataudi Trophy: Kurukshetra made a winning start by defeating Panchkula by five wickets
कुरुक्षेत्र। जे आर इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिकेट टेक्नोलॉजी बरवाला, पंचकूला में खेले गए पटौदी ट्रॉफी का पहला मैच मंगलवार को हुआ, जिसमें कुरुक्षेत्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पंचकूला को पांच विकेट से हरा दिया। यह टूर्नामेंट हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया। किक्रेट कोच दिनेश यादव ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंचकूला की टीम की शुरुआत संभली हुई रही लेकिन बीच के ओवरों में लगातार विकेट गिरते गए।
विज्ञापन

पूरी टीम 44.4 ओवर में 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। नागेश्वर द्विवेदी ने 110 गेंदों में 60 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेली, जिसमें उन्होंने कई अच्छे शॉट लगाए, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें भरपूर सहयोग नहीं मिल सका। मितांशु रुल्हानिया ने 35 रन (56 गेंद) बनाए और साझेदारी को थोड़ा मजबूती दी। इसी के साथ अन्य बल्लेबाजों में आशीष श्योराण ने 12 रन और करन श्योराण ने नौ रन बनाए। टीम के बाकी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। वहीं कुरुक्षेत्र की टीम के विश्वास सरोहा ने 8.4 ओवर में 42 रन देकर चार विकेट चटकाए और पंचकूला की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
विज्ञापन

भारत यादव ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि अंश राजपूत (1/2), हर्ष सुशील शर्मा (1/21) ने भी अहम योगदान दिया। 150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने बिना किसी हड़बड़ी के रन बनाए और 37.5 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ओपनिंग और मिडल ऑर्डर ने पूरी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की। भारत यादव ने 33 रन (48 गेंद) की नाबाद पारी खेलकर टीम को अंत तक संभाले रखा और यशवर्धन बंसल ने 31 रन (47 गेंद) बनाकर शुरुआती ठोस नींव रखी। रोहित कुमार ने भी 28 रन (43 गेंद) की पारी खेली तथा निर्मन जुनेजा ने 18 रन (44 गेंद) का योगदान देकर मिडिल ऑर्डर को मजबूती दी पांच विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम-------स्कोर-------ओवर

पंचकूला---149/10-----44.4
कुरुक्षेत्र---- 150/5 -----37.5


जल्द जारी होगा मैच का नया शेड्यूल
18 जून को एसकेएस गुरुकुल किरमच में पटौदी ट्राफी का मुकाबला यमुनानगर और कुरुक्षेत्र की टीम के बीच होना था, जो बारिश होने से रद्द हो गया। ऐसे में खिलाड़ी पूरी तैयारी में थे, लेकिन सुबह मैच न होने की सूचना ने उन्हें निराश कर दिया। किक्रेट कोच दिनेश यादव ने बताया कि बारिश आने से ग्राउंड गीला हो गया था, जिस कारण मैच रद्द कर दिया गया। जल्द ही इसका नया शेड्यूल जारी होगा और खिलाड़ियों को सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed