फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Passengers started increasing in buses going to Haldwani and Kotdwar, more than three and a half hundred people traveled in three days

हल्द्वानी व कोटद्वार जाने वाली बसों में बढ़ने लगी सवारियां, तीन दिनों में साढ़े तीन सौ से अधिक लोगों ने किया सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Passengers started increasing in buses going to Haldwani and Kotdwar, more than three and a half hundred people traveled in three days
कुरुक्षेत्र से हल्द्वानी व कोटद्वार के लिए बस शुरू हो गई है। सोमवार को कोटद्वार जाने वाली बस में कुरुक्षेत्र डिपो से करीब 60 व हल्द्वानी जाने वाली बस में करीब 45 सवारियों ने यात्रा की। वहीं पिछले तीन दिनों में करीब साढ़े तीन सौ यात्री इन बसों में सफर कर चुके हैं। वहीं इन दोनों बसों में वापसी में भी सवारियों की संख्या 400 के करीब रही है। हालांकि दूसरे दिन यह बस सुबह सात बजे चलने की बजाय करीब दस बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

वहीं सुबह छह बजे थर्ड गेट से कोटद्वार की बस चलने से पिपली अड्डे तक जाने वाले यात्रियों को भी काफी सुविधा मिल गई है। इससे पहले थर्ड गेट, बिरला मंदिर, पुराना बस स्टैंड व मोहननगर चौक पर सुबह छह बजे पिपली की ओर जाने वाले लोगों की भीड़ लगी रहती थी, जिन्हें अब इन दोनों बसों के चलने से सुविधा हो गई है। मार्च 2018 के बाद से इन दोनों बसों के बंद रहने से इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्री अमित व पवन ने बताया कि कोटद्वार के रहने वाले हैं और कुरुक्षेत्र में नौकरी करते हैं। हर शनिवार को घर जाते हैं तो बस के लिए परेशानी होती थेे, लेकिन अब कोटद्वार के लिए बस चलने उन्हें काफी सुविधा हुई है।
विज्ञापन

बॉक्स
ये है कोटद्वार व हल्द्वानी जाने वाली बस का शेड्यूल
कोटद्वार के लिए सुबह छह बजे नए बस स्टैंड से निकलकर थर्ड गेट जाती है व छह बजकर 20 मिनट तक वापस नए बस स्टैंड पर आ जाती है। साढ़े छह बजे यहां से कोटद्वार के लिए निकलती है। इसी तरह हल्द्वानी के लिए सुबह सात बजे नए बस स्टैंड थर्ड के लिए निकलती है व सात बजकर बीस मिनट तक वापस नए बस स्टैंड आ जाती है। यहां से साढ़े सात बजे हल्द्वानी के लिए रवाना होती है। इनमें से कोटद्वार जाने वाली बस शाम आठ बजे तक वापस कुरुक्षेत्र आती है जबकि हल्द्वानी जाने वाली बस रात में वहीं रुकती है व सुबह कुरुक्षेत्र के लिए निकलती है। वहीं कुरुक्षेत्र से कोटद्वार के लिए करीब 330 व हल्द्वानी के लिए 530 रुपये किराया लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
महोत्सव को ध्यान में रखते हुए चलाई बस: अशोक मुंजाल
कुरुक्षेत्र डिपो के महाप्रबंधक अशोक मुंजाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को ध्यान में रखते हुए व लोगों की सुविधा के लिए कुरुक्षेत्र से कोटद्वार व हल्द्वानी के लिए बसें चलाई जा रही हैं। मार्च 2018 के बाद सवारियों की संख्या कम होने की वजह से ये दोनों बस सेवा बंद करनी पड़ी थी। इसके अलावा जनवरी की शुरुआत से पिहोवा से कटरा के लिए भी बस चलाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed