{"_id":"66d11df42afa21443b0aa338","slug":"passengers-please-note-due-to-non-interlocking-six-trains-will-be-cancelled-many-trains-will-be-delayed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-123271-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: यात्री गण कृप्या ध्यान दें...नॉन इंटरलॉकिंग के चलते छह ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई ट्रेनें रहेगी देरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: यात्री गण कृप्या ध्यान दें...नॉन इंटरलॉकिंग के चलते छह ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई ट्रेनें रहेगी देरी से
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन पर सितंबर माह में नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा, जिसके चलते पलवल स्टेशन पर नई सिग्नल प्रणाली चालू करने के लिए मौजूदा सिग्नल उपकरणों को हटाने पर काम किया जाएगा। इससे रेल यातायात बाधित होने की संभावना रहेगी। नॉन इंटरलॉकिंग के काम के चलते कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर छह एक्सप्रेस अप व डाउन ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके अलावा कई दूसरी ट्रेनों के संचालन पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। यह छह एक्सप्रेस ट्रेनें पांच से 18 सितंबर तक रद्द रहेंगी। इन ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
ऐसे में यात्रियों को दूसरे साधनों पर निर्भर रहना होग। स्टेशन से हर रोज सात हजार के करीब यात्रियों का आना जाना लगा रहता है जबकि 50 से ज्यादा का ट्रेनों अप डाउन भी इस स्टेशन से होता है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर ट्रेनों के सिग्नल को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द (अप व डाउन)
ट्रेन संख्या-- नाम-- -तिथि
11057 मुबंई अमृतसर एक्सप्रेस-- -- पांच से 17 सितंबर
11058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस-- -- छह से 18 सितंबर
12919 मालवा एक्सप्रेस-- -पांच से 17 सितंबर
12920 मालवा एक्सप्रेस-- -छह से 18 सितंबर
11841 खजुराहो एक्सप्रेस-- पांच से 16 सितंबर
11842 खजुराहो एक्सप्रेस-- छह से 17 सितंबर
ये ट्रेनें रहेंगी देरी से
कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर 11078 झेलम एक्सप्रेस 16 सितंबर को दो घंटे, 12715 सचखंड एक्सप्रेस दो घंटे 10 मिनट और 12716 सचखंड एक्सप्रेस छह और सात सितंबर को एक घंटा, आठ और 11 सितंबर को एक घंटा, 12 से 15 तक एक से दो घंटे और 16 से 17 सितंबर तक डेढ़ घंटे तक देरी से रहने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
पांच से 18 सितंबर तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द : शंकर लाल मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि दिल्ली मंडल के पलवल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा, इसके कारण सितंबर माह में कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। सिग्नल प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए विभाग की ओर से काम किया जा रहा है। इसके कारण पांच से 18 सितंबर तक कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
ऐसे में यात्रियों को दूसरे साधनों पर निर्भर रहना होग। स्टेशन से हर रोज सात हजार के करीब यात्रियों का आना जाना लगा रहता है जबकि 50 से ज्यादा का ट्रेनों अप डाउन भी इस स्टेशन से होता है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर ट्रेनों के सिग्नल को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द (अप व डाउन)
ट्रेन संख्या
11057 मुबंई अमृतसर एक्सप्रेस
11058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस
12919 मालवा एक्सप्रेस
12920 मालवा एक्सप्रेस
11841 खजुराहो एक्सप्रेस
11842 खजुराहो एक्सप्रेस