फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Parvez Shah became the urban head of INLD minority society Ladwa unanimously

Kurukshetra News: सर्व सम्मति से परवेज शाह बने इनेलो अल्पसंख्यक समाज लाडवा के शहरी प्रधान

Fri, 22 Aug 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 22 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Parvez Shah became the urban head of INLD minority society Ladwa unanimously
लाडवा। इनेलो व्यापार सेल के जिलाध्यक्ष स्वीटी भुल्लर व अल्पसंख्यक समाज के जिलाध्यक्ष तून खान की अगुवाई में बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से परवेज शाह को इनेलो अल्पसंख्यक समाज का लाडवा शहरी प्रधान नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि परवेज खान के अध्यक्ष चुने जाने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इनेलो वह पार्टी है जिसने हर वर्ग की भलाई और विकास के लिए काम किया। प्रदेश की जनता आज भी चौधरी देवीलाल की नीतियों और आदर्शों को याद करती है। यही कारण है कि अन्य राजनीतिक दलों से कार्यकर्ता अब धीरे-धीरे इनेलो में शामिल हो रहे हैं। आने वाला समय इनेलो का होगा और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत व संगठन की मजबूती से प्रदेश में फिर से झंडा बुलंद करेगी। नवनियुक्त प्रधान परवेज खान ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निभाएंगे।
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों व विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला और लाडवा हलके के पूर्व विधायक शेर सिंह बड़शामी का आभार जताया। इस मौके पर जगदीप दुगारी, हरीश छाबड़ा, करनैल बकाली, इसराइल अब्बास, एहसान राणा, जावेद खान, रफीक, अब्दुल गनी, साजिद, साहिल, यासीन, अरशद, गुलफाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed