फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Parks were to be built in place of dumping sites, yet garbage is spreading.

Kurukshetra News: डंपिंग साइट की जगह पर बनने थे पार्क फिर फैल रहा कचरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Parks were to be built in place of dumping sites, yet garbage is spreading.
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद की ओर से शहर को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से डंपिंग प्वाइंटों को हटाकर उनकी जगह पार्क व सुंदर जगह विकसित किए जाने की योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। सेक्टर 13 में डंपिंग साइट की जगह एकमात्र पार्क विकसित किए जाने के प्रयास हुए लेकिन वह भी अधूरा है और यहां फिर से डंपिंग साइट बनने लगी है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष जनवरी माह में तत्कालीन उपायुक्त नेहा सिंह ने धर्मनगरी को स्वच्छता रैंकिंग में ले जाने के लिए खुद कमान संभाली थी। इसके कारण उन्होंने 10 जनवरी को शहरभर में दौरा किया था और अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी। इस दौरान उन्होंने कैलाश नगर, कांग्रेस भवन के साथ सेक्टर-13 में खाली पड़ी जमीन, परशुराम चौक, शोरगिर बस्ती, पुराने बस स्टैंड के सामने डंपिंग स्थल, सेक्टर-17 बस स्टैंड के सामने, सेक्टर-17 की मुख्य मार्केट, झांसा रोड जनता स्कूल, झांसा रोड जिंदल पार्क के समक्ष डंपिंग स्थलों का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को सख्त आदेश दिए थे कि डंपिंग स्थलों पर मिट्टी डाली जाए ताकि गंदगी नजर न आए।
विज्ञापन

यही नहीं इनमें से कई जगहों पर सुंदर पार्क विकसित किए जाने की भी योजना तैयार की थी। इस पर सेक्टर 13 में खाली जगह पर कुछ दिन कार्य भी चला लेकिन इस पार्क का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। यहां तक कि यह जगह आज भी उपेक्षा की शिकार है और यहां फिर से डंपिंग प्वाइंट जैसे हालात बन चुके हैं। यही नहीं अन्य जगह पर भी हालात ज्यों के त्यों बने हुए हैं। ऐसे में हाल ही में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर के स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल लाने के दावों को बड़ा झटका लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed