{"_id":"673ba79643996b2d31027377","slug":"parents-should-keep-their-children-away-from-drugs-varun-singla-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127094-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावक बच्चों को नशे से रखें दूर : वरुण सिंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावक बच्चों को नशे से रखें दूर : वरुण सिंगला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा संचालित महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला एवं विशिष्ट अतिथि मनसुख गर्ग एचसीएस न्यायपालिका का विधिवत स्वागत संस्था के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता एवं विद्यालय प्रधानाचार्या अमिता शर्मा द्वारा किया गया।
विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं ग्रुप डांस की अनेकों अद्भुत व निराली प्रस्तुतियां दी गई। महिला सशक्तिकरण पर ग्रुप डांस, गरबा, डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की सभी ने सराहना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नन्हे नन्हे बच्चों ने किड्स डांस व शिव तांडव की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि वरुण सिंगला ने कहा कि हम सभी अभिभावकों का कर्तव्य है कि बच्चों को नशे की लत से दूर रखकर एक नव भविष्य का निर्माण करें। मनसुख गर्ग ने संबोधन में कहा कि बच्चों को कुशलता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जाए।
मंच का संचालन विद्यालय अध्यापिका दीपिका सिंह, वीना गर्ग, मीना वर्मा द्वारा किया गया। विद्यालय प्रशासक विकास बंसल ने आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, श्री वैश्य अग्रवाल समाज संस्था के प्रधान आदरणीय सत्यप्रकाश गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।