फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Panthak Akali Dal will support India Alliance on all ten seats in the state

Kurukshetra News: प्रदेश में सभी दस सीटों पर इंडिया गठबंधन को समर्थन देगा पंथक अकाली दल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Panthak Akali Dal will support India Alliance on all ten seats in the state
कुरुक्षेत्र। शिरोमणी पंथक अकाली दल हरियाणा 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दस सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन करेगा। न केवल लोगों को बीच इन प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपील की जाएगी बल्कि भाजपा के विरोध का भी आह्वान किया जाएगा। यह एलान पार्टी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिख नेता जगदीश सिंह झींडा ने किया। इससे पहले गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में पार्टी की सात सदस्यीय कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा में झींडा ने कहा कि सिखों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए यह राजनीतिक पार्टी बनाई हुई है और इन चुनावों को लेकर पहले 27 अप्रैल को नौ सीटों पर इंडिया गठबंधन को समर्थन करने का निर्णय लिया गया था जबकि करनाल सीट बाकी थी। अब यहां पर भी कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्विराजा को बनाया गया है। शुक्रवार को कोर कमेटी ने इस सीट को लेकर भी समर्थन देने का निर्णय लिया। अब हर गांव व शहर में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जाएंगे, जहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने व भाजपा के विरोध में प्रचार किया जाएगा। इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को पहले से भी ज्यादा रिकाॅर्ड मतों से जिताने का कार्य किया जाएगा। झींडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को एमएसपी देने के नाम पर लाठियां दी है, उन्हें दिल्ली तक जाने के लिए कीलें गाड़कर रोका। ऐसे में अब खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान अवतार सिंह चक्कू, अपार सिंह, दलजीत बाजवा, सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन



ये दो प्रमुख मांग रखेंगे सामने
झींडा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समक्ष भी प्रमुख रूप से दो मांगों को रखा जाएगा। इनमें किसानों को फसलों का एमएसपी दिया जाना, उनकी कर्ज माफी की गारंटी के अलावा बंदी सिखों की रिहाई शामिल है। सांसद बनने के बाद उनके पक्ष में संसद में कानून बनवाने के लिए प्रयास करने होंगे, ताकि वे जेलों से बाहर आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed