फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Panthak Akali Dal will support India alliance in Haryana, President Jagdish Jhinda announced

Haryana: इंडिया गठबंधन को समर्थन देगा पंथक अकाली दल, कोर कमेटी की बैठक के बाद अध्यक्ष जगदीश झींडा ने किया एलान

Fri, 03 May 2024 06:01 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 03 May 2024 06:01 PM IST
सार

जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि सिखों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए यह राजनीतिक पार्टी बनाई हुई है और इन चुनावों को लेकर पहले 27 अप्रैल को नौ सीटों पर इंडिया गठबंधन को समर्थन का निर्णय लिया गया था जबकि करनाल सीट बाकी थी।

विज्ञापन
Panthak Akali Dal will support India alliance in Haryana, President Jagdish Jhinda announced
जगदीश सिंह झींडा - फोटो : संवाद

विस्तार

शिरोमणी पंथक अकाली दल हरियाणा 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी दस सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन करेगा। न केवल लोगों को बीच इन प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपील की जाएगी बल्कि भाजपा के विरोध का भी आह्वान किया जाएगा।

विज्ञापन


यह ऐलान पार्टी के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सिख नेता जगदीश सिंह झींडा ने किया। इससे पहले गुरुद्वारा डेरा कार सेवा में पार्टी की सात सदस्यीय कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारो से चर्चा में झींडा ने कहा कि सिखों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए यह राजनीतिक पार्टी बनाई हुई है और इन चुनावों को लेकर पहले 27 अप्रैल को नौ सीटों पर इंडिया गठबंधन को समर्थन का निर्णय लिया गया था जबकि करनाल सीट बाकी थी। अब यहां पर भी कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्विराजा को बनाया गया है। शुक्रवार को कोर कमेटी ने इस सीट को लेकर भी समर्थन देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हर गांव व शहर में पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जाएंगे, जहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने व भाजपा के विरोध में प्रचार किया जाएगा। यहां तक कि करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान मुख्यमंत्री के चुनाव में उनके विरोध में प्रचार करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को पहले से भी ज्यादा रिकार्ड मतों से जिताने का कार्य किया जाएगा। झींडा ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को एमएसपी देने के नाम पर लाठियां दी है, उन्हें दिल्ली तक जाने से भी कीलें गाड़कर रोका। ऐसे में अब खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान अवतार सिंह चक्कू, अपार सिंह, दलजीत बाजवा, सुरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। 


ये दो प्रमुख मांग रखेंगे सामने
झींडा ने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के समक्ष भी प्रमुख रूप से दो मांगों को रखा जाएगा। इनमें किसानों को फसलों का एमएसपी दिया जाना, उनकी कर्ज माफी की गारंटी के अलावा बंदी सिखों की रिहाई शामिल है। सांसद बनने के बाद उनके पक्ष में संसद में कानून बनवाने के लिए प्रयास करने होंगे, ताकि वे जेलों से बाहर आ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed