फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   panchayat election in 393 villages of Kurukshaetr

कुरुक्ष्ाेत्र के 393 गांवों में चुनी जाएंगी पंचायत

Wed, 09 Sep 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र Updated Wed, 09 Sep 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लग गई है। कुरुक्षेत्र जिले की 394 में से 393 गांवों में पंचायतें चुनी जाएंगी।
विज्ञापन


यह चुनाव तीन चरणों में हाेंगे। जिला प्रशासन का दावा है कि चुनाव के लिए सभी तैयारियां पहले ही कर ली गई हैं। जिले के छह ब्लॉकों में होने वाले चुनावों में करीब 4 लाख 93 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने कुल 920 बूथ बनाए हैं।
विज्ञापन


इन बूथों में संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का भी चयन कर लिया गया है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा। मतगणना 21 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से पंचायत चुनावों की घोषणा का इंतजार कर रहे लोगों को मंगलवार को राहत मिली। पंचायतों, ब्लॉक समिति और जिला परिषद का कार्यकाल 25 जुलाई को ही समाप्त हो गया था।

उसके बाद से सभी पंचायतों और जिला परिषद पर जिला प्रशासन ने प्रशासक नियुक्त कर दिए थे। जिले में कुल 419 गांव हैं। इनमें 394 पंचायतें हैं। इनमें से 393 गांवों की पंचायतों के लिए चुनाव हाेंगे। इस चुनाव में 3366 पंचायत सदस्य और 393 सरपंच चुने जाएंगे। लाडवा ब्लॉक के गांव समालखा में अभी चुनाव नहीं हाेंगे, क्योंकि वहां की पंचायत का टर्म अभी शेष है।

जिले में होंगे तीन चरणों में चुनाव
राज्य चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार कुरुक्षेत्र जिले में छह ब्लॉक को तीन चरणों में बांटा गया है। चार अक्तूबर को पहले चरण में थानेसर और पिहोवा ब्लाक के चुनाव कराए जाएंगे।

इसके बाद 11 अक्तूबर को दूसरे चरण में इस्माइलाबाद और शाहाबाद ब्लॉक, जबकि तीसरे चरण में 18 अक्तूबर को लाडवा और बाबैन ब्लॉक में मतदान होगा।

चार अक्तूबर को यहां होगा मतदान

ब्लाक का नाम    पंचायत    बूथों की संख्य    संवेदनशील    अतिसंवेदनशील    मतदाता संख्या      


थानेसर    101    223    61    25    147756  

पिहोवा    67    189    57    57    95928   



दूसरे चरण में 11 अक्तूबर को होगा मतदान

इस्माइलाबाद    42    128    19    09    60706

शाहाबाद    75    154    65    13     81573    



तीसरे चरण में 18 अक्तूबर को होगा मतदान

लाडवा    64    136    15    08    61382

बाबैन    45    90    13    10    45795      




जिला में पंचायती चुनावों को लेकर विभाग  द्वारा सभी तरह की तैयारियां कर ली गई हैं। जिले में 394 पंचायतों के लिए चुनाव आयोजित किए जाएंगे। चुनाव के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की भी सूची तैयार कर ली गई है। सभी केंद्रों पर शांति पूर्वक चुनाव कराए जाएंगे।
कपिल शर्मा, डीडीपीओ, कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed