फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Panch Dhooni Agni Tapasya started at Jag Jyoti Darbar

Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में पंच धूणी अग्नि तपस्या शुरु

Tue, 28 Apr 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 28 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Panch Dhooni Agni Tapasya started at Jag Jyoti Darbar
कुरुक्षेत्र। आग के ढेरों के बीच तप करते महंत राजेंद्र पुरी। स्वयंं
कुरुक्षेत्र। हर वर्ष की भांति सोमवार को जग ज्योति दरबार में मंत्रोच्चारण के साथ भीषण गर्मी के बीच महंत राजेंद्र पुरी ने राष्ट्रहित व सर्व कल्याण की कामना से पंच धूणी कठोर अग्नि तपस्या शुरू की। महंत ने गुरु का आशीर्वाद लेने के उपरांत भजन संकीर्तन के बीच कठोर अग्नि तपस्या प्रारंभ की। महंत ने बताया कि वे हर वर्ष जनकल्याण एवं राष्ट्रहित के लिए आग के ढेरों बीच कठोर तप करते हैं। इस बार यह अग्नि तपस्या प्रभु कृपा से सवा महीने तक चलेगी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की चौथी पीढ़ी इस तप को कर रही है। तपस्या में दर्शन के लिए दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। महंत राजेंद्र पुरी ने तपस्या के दौरान श्रद्धालुओं से कहा कि मंदिर, मस्जिद व गुरुद्वारों में जाने से पहले माता पिता की पूजा अवश्य करें साथ ही आशीर्वाद लें। कुछ लोग सवाल करते हैं कि भगवान कहां है तो उनका जवाब है कि तपस्या करने से ही भगवान का अहसास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed