{"_id":"63a2230999faeb41fb1b231a","slug":"palak-honored-for-winning-bronze-medal-in-the-competition-organized-under-khelo-haryana-kurukshetra-news-knl131236314","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खेलो हरियाणा के तहत आयोजित प्रतियोगिता में पलक ने जीता ब्रोंज मैडल जीतने पर किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खेलो हरियाणा के तहत आयोजित प्रतियोगिता में पलक ने जीता ब्रोंज मैडल जीतने पर किया सम्मानित
विज्ञापन
बाबैन। गांव सुल्तानपुर की छात्रा पलक रानी ने खेलो हरियाणा के तहत सर छोटू राम खेल स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में ब्रांज मेडल जीतकर अपने माता-पिता व अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी स्टालवार्ट फाउंडेशन के चेयरमैन संदीप गर्ग ने विजेता खिलाड़ी पलक को सम्मानित किया।
संदीप गर्ग ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में छात्राएं व महिलाएं, छात्रों व पुरुषों से कम नहीं है। आज हर महिला खिलाड़ी व छात्रा खेलों में भाग लेकर प्रतियोगिताओं में भाग ले रही हैं और मेडल जीतकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को मिट्टी का राज्य कहा जाता है और हरियाणा के ही सबसे ज्यादा खिलाड़ी दूर-दूर तक आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को पढ़ाई तो करनी ही चाहिए उसके साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से शरीर भी स्वस्थ रहता है।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा भी गांव संघौर, छलौंदी, खैरी व बाबैन की खेल नर्सरी को गोद लिया गया है। इन सभी खेल नर्सरी में बच्चे सुबह व शाम के समय खेलों की प्रैक्टिस करते हैं। बच्चों को खिलाड़ी बनने के लिए जिस भी किसी चीज की आवश्यकता होती है उनको वह उनकी ओर से उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने ब्रांज मेडल जीतकर आई खिलाड़ी पलक रानी को बधाई दी व सम्मानित किया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य अशोक सैनी, कोच संजय कुमार, जयपाल नंबरदार, प्रीतम सिंह, सरपंच ममता रानी, श्रीराम, बक्सी, साहब सिंह, मंजीत सिंह, मनोज आदि ग्रामीण मौजूद थे।