फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Painting competition on 30th at Kala Kirti Bhavan

Kurukshetra News: कला कीर्ति भवन में चित्रकला प्रतियोगिता 30 को

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Painting competition on 30th at Kala Kirti Bhavan
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक आयोजित सेवा पर्व के अंतर्गत विभिन्न राज्यों में सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विकसित भारत की झलक दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला की ओर से हरियाणा कला परिषद के सहयोग से 30 सितंबर को ब्रह्मसरोवर स्थित कला कीर्ति भवन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में जिले के किसी भी स्कूल के कक्षा छह से 12 के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

कला कृति केंद्र निदेशक नागेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का विषय विजन ऑफ विकसित भारत रहेगा जिसमें विजेता रहने वाले प्रतिभागी को पहला पुरस्कार 10 हजार रुपये, दूसरा पुरस्कार पांच हजार रुपये तथा तीसरा पुरस्कार 2500 रुपये प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अधिकतम तीन सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे जिसकी पुरस्कार राशि एक हजार रुपये प्रति विजेता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed