{"_id":"67390c2fb614ec26b40b72a9","slug":"painters-of-the-country-will-give-the-message-of-gita-through-their-art-skills-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-126989-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कला के हुनर से गीता का संदेश देंगे देश के चित्रकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कला के हुनर से गीता का संदेश देंगे देश के चित्रकार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर के पुरुषोत्तमपुरा बाग में स्थित श्रीकृष्ण-अर्जुन रथ। संवाद
कुरुक्षेत्र। पवित्र ब्रह्मसरोवर तट पर 28 नवंबर से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से जहां पूरे देश-दुनिया में गीता का संदेश पहुंचेगा तो वहीं अब प्रदेश के चित्रकार भी अपनी कला से यह संदेश देंगे। वे दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 व 152 डी के फ्लाईओवर व कई अन्य जगहों पर अपना यह हुनर दिखाएंगे तो पुरस्कार भी जीतेंगे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने इस बार गीता महोत्सव के चलते यह निर्णय लिया है, जिसके अनुसार दोनों हाईवे के फ्लाईओवर के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर भी वॉल पेंटिंग करवाई जाएगी। यह पूरी तरह से गीता थीम पर आधारित होगी और इसमें प्रदेश के शिक्षण व अन्य संस्थानों से जुड़े चित्रकार अपने-अपने हुनर से रंग भरेंगे।
इन चित्रकारों में बकायदा वॉल पेंटिंग को लेकर प्रतियोगिता भी कराई जाएगी और बेहतरीन चित्रकारी किए जाने पर चित्रकारों को विजेता घोषित कर सम्मानित भी किया जाएगा। गीता थीम पर वॉल पेंटिंग कराए जाने का यह पहला मौका होगा। इसके लिए न केवल पूरी योजना तैयार कर ली गई है बल्कि संबंधित संस्थानों से संपर्क भी साधा जा रहा है। ऐसे में अगले कुछ ही दिनों तक यह कार्य शुरू कर दिए जाने की संभावना है।
चित्रकारी देख ठहर जाएगा हर कोई
दोनों ओवरब्रिज व अन्य जगहों पर कराई जाने वाली चित्रकारी में ऐसे रंग भरे जाएंगे, जिन्हें देख हर कोई ठहर जाएगा। इन रंगों के जरिए गीता का संदेश भी दिया जाएगा। न केवल हाईवे के फ्लाईओवर सुंदर दिखाई देने लगेंगे बल्कि गीता संदेश का प्रचार-प्रसार भी दूर तक जाएगा। फिलहाल दोनों हाईवे के जिले में पड़ने वाले फ्लाईओवर पर यह चित्रकारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन
गीता संदेश के साथ कला को भी मिलेगा बढ़ावा : उपेंद्र
केडीबी मानद सचिव उपेंद्र सिंघल व सदस्य अशोक रोशा का कहना है कि चित्रकारी से दूर-दराज तक गीता का संदेश जाएगा तो वहीं इस कला को भी बढ़ावा मिलेगा। चित्रकारों में प्रतियोगी भावना पैदा होगी तो नए चित्रकार भी सामने आएंगे। प्रदेश के संबंधित संस्थानों से संपर्क लगातार साधा जा रहा है।