फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paddy scam worth over Rs 5,000 crore in the state, investigation should be handed over to CBI: Chaduni

प्रदेश में पांच हजार करोड़ से अधिक का धान घोटाला, सीबीआई को सौंपी जाए जांच : चढूनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Paddy scam worth over Rs 5,000 crore in the state, investigation should be handed over to CBI: Chaduni
बाबैन। किसानों को संबोधित करते भाकियू चढूनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी। संवाद
शाहाबाद/बाबैन। भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट 10 जनवरी को अपनी मांगों के लिए कुरुक्षेत्र में विशाल विरोध प्रदर्शन करेगा। इसकी तैयारियों के लिए वीरवार को भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने शाहाबाद व बाबैन के किसान रेस्ट हाउस में किसानों के साथ बैठक की। उन्होंने किसानों को लामबंद करते हुए भारी संख्या में जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में पहुंचने का न्योता दिया।
विज्ञापन

चढूनी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन महाभ्रष्टाचार के खिलाफ संगठित मुद्दों धान घोटाला, स्कूलों की लूट, अस्पतालों की लूट, आयात कर, बिजली बिल, बीज बिल आदि मुद्दों के विरोध में बड़ा आंदोलन करने जा रही है। इसके कारण हर जिले में इन्हीं मुद्दों के लिए विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं और कमेरा वर्ग को एकजुट व संगठित होने की अपील की जा रही है। इसी कड़ी में 10 जनवरी को कुरुक्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा 16 जनवरी को यमुनानगर, 20 जनवरी को कैथल में विरोध प्रदर्शन होगा। इस तर्ज पर शहीद भगत सिंह की जयंती पर 23 मार्च को पिपली में एक विशाल किसान रैली का आयोजन कर इन सभी मुद्दों के खिलाफ हुंकार भरी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कथित पांच हजार करोड़ रुपये का धान घोटाला हुआ है, जो किसानों को मंडियों में सरेआम लूटने का काम किया गया है। इसकी जांच सीबीआई को सौंपी जाए ताकि सभी परतें जनता के सामने आ सकें। चढूनी ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर रही है, जबकि छोटे और गरीब किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारी को थप्पड़ मारने के बारे में जिक्र करते हुए कहा कि थप्पड़ से जो काम 18 दिन से नहीं हुआ था, वह 18 मिनट में हो गया था। मंच का संचालन प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस ने किया। इस अवसर पर प्रेस प्रवक्ता राकेश बैंस, हरकेश खानपुर, जसबीर सिंह मामू माजरा, पंकज हबाना, हाकम सूरा, विक्रम दाऊमाजरा, देवी लाल, रामशरण, संदीप खरींडवा, जगमाल ढोरामाजरा, सुखचैन पाडलु, जोरा सिंह, बलविन्द्र सिंह दामली, जगर सिंह, छोटू राम मछरौली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 लाख टन धान पैदा हुआ, बिका 62 लाख टन
बाबैन रेस्ट हाउस में चढूनी ने कहा कि अधिकारियों ने मिलीभगत कर किस तरह से घोटाला किया, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 40 लाख टन धान पैदा हुआ, जबकि बिका 62 लाख टन। उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच करेगी तो ही यह घोटाला उजागर हो सकेगा। उन्होंने कहा कि धान घोटाला किसानों के साथ बड़ा धोखा है जिसमें अधिकारियों ने मोटी रिश्वत खाई है। प्रदेश में डकैती घोटाले चल रहे हैं जिससे प्रदेश के राजस्व को भी भारी चुना लग रहा है। आज प्रदेश में बड़ी कंपनियों का राज हो गया है और कृषि कार्यों के अलावा स्वास्थ्य व शिक्षा के क्षेत्र में भी देश व प्रदेश को घोटालों के नाम पर लूट कर खाया जा रहा है।


इस अवसर पर भाकियू के जिलाध्यक्ष कृष्ण कलाल माजरा, युवा अध्यक्ष योगेश गुढ़ा, सुखविंदर भूखड़ी, बलकार सिंह, सतबीर सिंह घिसरपड़ी, गुरदयाल सिंह, रमेश मंगौली, जगमाल सिंह, जयकुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed