{"_id":"6945b1b129ad96fac8065ee0","slug":"paddy-laden-truck-overturns-on-highways-service-lane-driver-seriously-injured-kurukshetra-news-c-18-1-knl1014-805460-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हाईवे की सर्विस लेन पर पलटा धान से भरा ट्रक, चालक गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हाईवे की सर्विस लेन पर पलटा धान से भरा ट्रक, चालक गंभीर घायल
Sat, 20 Dec 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। बिहार से धान लेकर हरियाणा जा रहा ट्रक शुक्रवार को सुबह डीजल लेने के लिए एक पेट्रोल पंप की सर्विस लेन पर मुड़ते वक्त असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक टूटकर दो भागों में बंटने के साथ हरियाणा के जिला कैथल निवासी ट्रक चालक प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हाे गया। ट्रक पर करीब 30 टन धान लदा था। हादसे के बाद धान की बोरियां सर्विस रोड पर फैल गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल ट्रक चालक को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि सर्विस रोड पर फैली धान की बोरियां हटवा दी गई हैं। उन्हाेंने बताया कि हादसे के बाद हाईवे पर यातायात सामान्य बना रहा। संवाद
विज्ञापन