फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Paddy arrivals in the grain market have increased; farmers are now awaiting procurement.

Kurukshetra News: अनाजमंडी में धान की आवक बढ़ी किसानों को अब खरीद का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Paddy arrivals in the grain market have increased; farmers are now awaiting procurement.
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में पीआर किस्म की धान की आवक जोरों पर है। किसान धान की सरकारी खरीद का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। धान कटाई का काम भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है, जिससे आने वाले दिनों में धान की आवक ओर बढ़ने की उम्मीद है। मार्केट कमेटी के सचिव अंकुर ठकराल के अनुसार अनाजमंडी में पीआर किस्म के धान की करीब पांच हजार क्विंटल और 1509 किस्म की करीब 20 हजार क्विंटल की आवक हुई है।
विज्ञापन

1509 किस्म धान के किसानों को इस वर्ष अच्छे भाव मिल रहे हैं। इस वर्ष 1509 किस्म का धान 3800 से 3950 प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। किसान कृष्ण कुमार, सौरव शर्मा, रामरत्न, प्रदीप आदि ने बताया कि मौसम साफ रहने के चलते इस वर्ष धान की पीआर किस्म के धान की फसल भी समय पर पककर तैयार हो चुकी है। पके हुए धान को ज्यादा दिन खेत में नहीं रख सकते। उन्हें मजबूरी में धान का कटवाना पड़ रहा है लेकिन मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने कहा कि सरकार को फसल पकने के हिसाब से खरीद शुरू करनी चाहिए। किसानों ने सरकार से मांग रखी है कि खेतों के निरीक्षण करवा कर और मौसम को देखते हुए 20 सितंबर से धान की खरीद शुरू की जाए ताकि किसानों का अनाज समय पर बिक जाए और किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जल्दबाजी में धान की फसल न कटवाएं किसान : मार्केट कमेटी के सचिव अंकुर ठकराल ने कहा कि प्रशासन की ओर से खरीद को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली है। सरकारी आदेश मिलते ही धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed