फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Over 1,000 registries and over 900 fards were stuck due to the strike.

Kurukshetra News: हड़ताल से एक हजार से अधिक रजिस्ट्री और 900 से ज्यादा फर्द अटकीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Over 1,000 registries and over 900 fards were stuck due to the strike.
कुरुक्षेत्र। काम करने के लिए तहसील कार्यालय में बैठे लोग। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले की सभी तहसीलों और उप-तहसीलों में पटवारी और कानूनगो की हड़ताल के कारण पिछले छह दिनों से कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। बुधवार देर शाम यूनियन की सरकार के साथ हुई वार्ता में हड़ताल को खत्म करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

वीरवार से सभी उप-तहसीलों में लोगों के काम होंगे। हड़ताल के कारण जिले में अब तक एक हजार से अधिक रजिस्ट्री और करीब 900 फर्द अटकी पड़ी हैं। फर्द, इंतकाल, निशानदेही और दखल दिलाने जैसे जरूरी कार्य पूरी तरह से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

फर्द न मिलने से जमीन की खरीद-फरोख्त, बैंक लोन और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं भी अटक गई हैं, जिससे लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। जरूरी दस्तावेजों के लिए लोग रोजाना तहसील कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर थे लेकिन उन्हें निराश होकर बैरंग लौटना पड़ रहा था। हड़ताल की मुख्य वजह : द पटवारी एंड कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले के पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर गए हैं। बीते मानसून सीजन में धान खराबे की गिरदावरी के दौरान एक ही फोटो बार-बार अपलोड करने के मामले में सरकार ने पिछले वर्ष दिसंबर के पहले सप्ताह में छह पटवारियों को निलंबित कर दिया था। इसी कार्रवाई के विरोध और अन्य लंबित मांगों के लिए यह हड़ताल की जा रही है। हड़ताल में स्टेट सचिव भूपेंद्र सिंह, जिला सचिव अनिल कुमार, विनीत कुमार, पिहोवा प्रधान कानूनगो राजकुमार, इस्माईलाबाद प्रधान गुलजार सिंह, शाहाबाद प्रधान स्वर्णजीत सिंह, बाबैन प्रधान सुरजीत सैनी, लाडवा प्रधान मोहित कुमार, थानेसर प्रधान प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में पटवारी और कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed