{"_id":"6185782ac4f5f649fe73e2bf","slug":"other-kurukshetra-news-knl8868559","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत समाज के त्याग से ही समाज व देश में बनी सद्भावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत समाज के त्याग से ही समाज व देश में बनी सद्भावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड केदारनाथ से सीधे देश में 120 जगहों पर संत समाज के लोगों से जुड़े और संत समाज से मन की बात साझा की। इस दौरान कुरुक्षेत्र में स्थाणेश्वर महादेव मंदिर, ब्रह्मसरोवर स्थित सर्वेश्वर और संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद नायब सैनी, खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह तथा विधायक सुभाष सुधा सहित अन्य बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वहीं सीएम मनोहर लाल भी आनलाइन कार्यक्रम में जुड़े।
सांसद नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ से देश के विभिन्न हिस्सों में संत समाज के लोगों से जुड़े और अपने मन की बात रखी। इस दौरान उन्होंने आपदा के बाद केदारनाथ धाम में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया।
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि संत हमेशा समाज को सही रास्ता दिखाते है। संतों के सानिध्य से मनुष्य को आत्मज्ञान की प्राप्ति होती है। संत हमेशा समाज का मार्गदर्शन करते हैं, इसलिए संतों का अनुसरण और सम्मान करने से मन को शांति और आध्यात्मिकता का बोध होता है। वहीं महंत बंसी पुरी और विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से ही आज केदारनाथ के दर्शन फिर से सभी के लिए सुलभ हैं।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में महंत विश्वनाथ सचिव पंचायती अखाड़ा, मैनेजर भूषण गौतम, डीएसपी पिहोवा गुरमेल सिंह सैनी, अक्षय नंदा, राकेश पुरोहित, आशीष चक्रपाणि सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, ब्रह्मसरोवर स्थित सर्वेश्वर महादेव मंदिर में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. पवन सैनी, केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा सहित अन्य ने कार्यक्रम देखा।
इससे पहले खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय में, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, महंत बंसी पुरी, स्वामी रोशनपुरी, परमहंस ज्ञानेश्वर ने स्थाणेश्वर मंदिर में तथा स्वामी ज्ञानानंद ने सर्वेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया।