{"_id":"67294f6f123409435c033c84","slug":"ot-technician-returning-from-grandmothers-rituals-dies-in-road-accident-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-126440-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नानी की रस्म क्रिया से लौट रहे ओटी टेक्नीशियन की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नानी की रस्म क्रिया से लौट रहे ओटी टेक्नीशियन की सड़क हादसे में मौत
Tue, 05 Nov 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नानी की रस्म क्रिया से लौट रहे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल के ओटी टेक्नीशियन की कार भौर सैयदां गांव के निकट पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में टेक्नीशियन व पंच सुनील कुमार (30) निवासी रावगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी चाची, भाभी और दो चचेरे भाई भी बुरी तरह से जख्मी हो गए।
परिजनों के मुताबिक सोमवार को कलायत में सुनील कुमार की नानी की रस्म क्रिया थी। रस्म क्रिया में शामिल होने के लिए सुनील कुमार अपनी चाची ऊषा रानी (45), भाभी रीमा (30) दो चचेरे भाई मनोज कुमार व अनिल कुमार के साथ अपनी कार में कलायत गया था।
परिवार रस्म क्रिया के बाद पिहोवा-कुरुक्षेत्र के रास्ते अपने गांव की तरफ आ रहा था। दोपहर करीब दो बजे भौर सैयदां गांव के निकट पहुंचे तो अचानक उनकी कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क से नीचे खदान में एक पेड़ से टकरा गई। कार चालक साइड से पेड़ के साथ टकराई, जिसमें कार चला रहे सुनील कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायल मदद के लिए चिल्लाने लगे। यह शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और तुरंत सूचना पुलिस को दी। लोगों ने कार में फंसें घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। चालक साइड से क्षतिग्रस्त कार से सुनील के शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आज मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
बताते चलें कि रावगढ़ गांव के वार्ड-सात के मौजूदा पंच सुनील कुमार की शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। इस शादी से उनके पास एक डेढ़ साल का बेटा नक्ष है। हादसे की सूचना मिलते ही सुनील के अन्य परिजन एलएनजेपी अस्पताल पहुंच गए।
बाक्स
सुबह हुई थी सुनील से बातचीत
सहकर्मी विकास ने बताया कि सुनील अस्पताल से एक दिन की छुट्टी लेकर गया था। सुबह उसकी सुनील के साथ एक मरीज के इलाज को लेकर बातचीत हुई थी। तब सुनील से उससे दोपहर तक वापस आने की बात कही थी। कलायत से चलने से पहले भी उसकी सुनील के साथ बातचीत हुई थी मगर दोपहर करीब दो बजे उसे सुनील की मौत की सूचना मिली।