फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Organization's goods including two vehicles stolen

Kurukshetra News: दो वाहनों समेत संस्था का सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Organization's goods including two vehicles stolen
कुरुक्षेत्र। शहर में अलग-अलग जगह से चोर दो वाहन समेत संस्था की लोहे की ग्रिल चुराकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में अण्णामृता फाउंडेशन के प्रधान सुरेश कुमार निवासी मिर्जापुर ने बताया कि उनकी संस्था इस्कॉन फूड रिलीफ फाउंडेशन के तहत काम करती है। 15 अगस्त को आरोपी अमित व राज कुमार उर्फ राजू निवासी मिर्जापुर संस्था की कई ग्रिल चोरी करके ले गए थे। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हो गई थी। आरोपियों ने करीब 70 हजार रुपये का सामान चुराया था। हालांकि आरोपी कब से संस्था का सामान चुरा रहे हैं आरोपियों ने स्पष्ट नहीं किया।
विज्ञापन

उधर, अदालत परिसर से चोर एक बैंककर्मी की बाइक चुराकर फरार हो गए। थाना शहर मेंं दर्ज शिकायत में रोहताश कुमार निवासी पाई जिला कैथल ने बताया कि वह असंध की बैंक शाखा में नौकरी करता है। गत दिवस वह अपनी बाइक पर बैंक के काम से अदालत परिसर में आया था। उसने अपनी बाइक को अदालत परिसर के पास ही खड़ा किया था। वह काम निपटा कर लौटा तो उसकी बाइक चोरी हो गई थी। अन्य मामले में अनिकेत निवासी नरवाना जिला जींद ने बताया कि वह अपनी स्कूटी को जिम के सामने खड़ी करके जिम में चला गया था। कुछ देर बाद बाहर आया तो उसकी स्कूटी चोरी हो गई थी। शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed