फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Orders to investigate and take prompt action against pigeon hopping and cyber fraud.

Kurukshetra News: कबूतरबाजी और साइबर ठगी में जांच कर तत्परता से कार्रवाई के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Orders to investigate and take prompt action against pigeon hopping and cyber fraud.
कुरुक्षेत्र। जिला में अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपराध गोष्ठी हुई। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिशा-निर्देश दिए। कबूतरबाजी और साइबर ठगी में गहनता से जांच कर तत्परता से कार्रवाई करने के आदेश जारी किए साथ ही निर्देश दिए कि सभी थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारी अपने-अपने इलाके में गश्त बढ़ाएं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने जिले में चोरी, आर्म्स एक्ट अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, एक्साइज एक्ट, छीना-झपटी व धोखाधड़ी जैसी घटनाओं के आरोपियों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सभी थाना प्रबंधक को विशेष हिदायत दी कि नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाकर मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। कबूतरबाजी व साइबर ठगी के मामलों में गहनता से जांच कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कबूतरबाजी पर शिकंजा कसने के लिए जिला पुलिस की ओर से मोबाइल नंबर 80530-03400 जारी किया गया है। इस पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों की सूचना दे सकते हैं। सभी डीएसपी व थाना प्रबंधक अपने इलाके में जनप्रतिनिधियों तथा आम लोगों से संपर्क करें ताकि गांव के संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। अगर कोई गैरकानूनी धंधे तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है, तो ग्राम प्रहरियों की मदद से उन्हें चिह्नित करके उनकी सूची तय समय में तैयार करें। इस मौके पर सभी डीएसपी, सीआईए के प्रभारी, थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



कल्याण गोष्ठी में लिए कई फैसले
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए नए कार्यों पर भी चर्चा की। पुलिस लाइन में साफ सफाई को दुरुस्त करने के आदेश दिए गए। यहां की सभी सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण करने के साथ कम्युनिटी सेंटर का सुंदरीकरण करने के आदेश दिए। इसके अलावा थाना और पुलिस चौकी में मरम्मत व पेंट संबंधी समस्या को लिखित में भेजें ताकि इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा वहीं पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन में पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed