फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Order to suspend one executive engineer of Electricity Corporation and issue show cause notice to another

Kurukshetra News: बिजली निगम के एक कार्यकारी अभियंता को सस्पेंड व दूसरे को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Order to suspend one executive engineer of Electricity Corporation and issue show cause notice to another
कुरुक्षेत्र। जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान हाउस में शिकायतकर्ताओं के साथ ठीक व्यवहार न करना बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता को भारी पड़ गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे परिवहन मंत्री असीम गोयल ने उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दे दिए। यही नहीं बैठक में बिना अनुमति गैर हाजिर रहने पर बिजली निगम के ही एक दूसरे कार्यकारी अभियंता सुभाष चंद व तथा आबकारी विभाग के डीईटीसी कुलबीर सिंह को स्पष्टीकरण देने के भी आदेश दिए गए। मंत्री की इस सख्ती को देख न केवल बैठक में मौजूद अन्य अधिकारियों में भी खलबली सी मची रही रही बल्कि उन्हें कड़ी चेतावनी भी दी कि इस तरह की लापरवाही किसी भी स्तर पर सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन




बैठक में डेरू माजरा के गांव कुछ लोग शिकायत देने लगे थे, जिसमें बताया कि गांव में ट्यूबवेल लगा है खंभे भी लगे हैं लेकिन बिजली कनेक्शन नहीं लग रहा। इसी दौरान कार्यकारी अभियंता हिमांशु पंवार अपने स्तर पर उन्हें कुछ कहने लगे और उनका व्यवहार परिवहन मंत्री को उचित नहीं लगा और उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दिए। इससे पहले भी बिजली निगम से जुड़ी शिकायतों को लेकर परिवहन मंत्री अधिकारियों की ओर से दिए जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे थे। उधर कार्यकारी अभियंता ने इस संबंध में कॉल रिसीव नहीं की।
विज्ञापन




परिवहन मंत्री शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक लेने पहुंचे थे। बैठक में उन्होंने 14 में से नौ शिकायतों का मौके पर समाधान किया और लंबित पांच शिकायतों पर अधिकारियों को कार्रवाई करने के उपरांत आगामी बैठक से पहले रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए। इसके अलावा 28 अन्य शिकायतों पर भी सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दिए कि एजेंडे की शिकायतों पर पूरी तैयारी करके पहुंचना सुनिश्चित करें। आगे होने वाली बैठक में किसी अधिकारी ने जवाब नहीं दिया तो तत्काल सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सभी मंत्री और विधायक फील्ड में जाकर आमजन की शिकायतों का समाधान कर रहे है। इस सरकार ने आमजन की सेवा करने के संकल्प के साथ कार्य किया है। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को होने वाली बैठक में जनकल्याण को लेकर काफी फैसले लिए जाएंगे।






मुख्यमंत्री रात्रि दो बजे तक सुनते हैं शिकायतें : सुधा



राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बैठक उपरांत बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह कबीर कुटिया में रात्रि दो बजे तक आमजन की शिकायत सुनते हैं। ऐसे में अधिकारियों को भी नियमित रूप से अपने कार्यालयों में बैठकर आमजन की शिकायतों को सुनने के साथ-साथ उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह चार अगस्त को थानेसर विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा की रैली का आगाज करने जा रहे हैं। इस रैली में निश्चित ही थानेसर के लोगों को नई सौगात मिल सकती है।






बिजली खंभे लगवाना सुनिश्चित करेंगे एसडीएम व सदस्य



परिवहन मंत्री ने गांव झिंवरहेड़ी निवासी मंगत राम की शिकायत पर कहा कि प्रार्थी के खेतों में खड़े ट्यूबवेल के कनेक्शन व बिजली के खंभे के मामले में एसडीएम थानेसर व कष्ट निवारण समिति के सदस्य सहदेव मल्हान व मदन लाल मौके पर जाएंगे, यहां पर दोनों पक्षों से बातचीत करेंगे तथा दोनों की सहमति के बाद बिजली के खंभों को लगवाना सुनिश्चित करेंगे। इस मामले की रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर देनी होगी। हालांकि यह मामला अदालत में विचाराधीन है और इस मामले में 26 सितंबर 2024 तारीख भी लगी है। परिवहन मंत्री ने कहा कि प्रार्थी को न्याय देना हाउस का उद्देश्य है और इस मामले में दोनों पक्षों की सहमति होना भी जरूरी है।






विदेश नहीं जा पाएंगे आरोपी



गांव ढांड निवासी बृजभूषण गर्ग ने अपनी शिकायत में कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी विदेश जाने की फिराक में है, इसलिए उनके विदेश जाने पर प्रतिबंध लगाया जाए। परिवहन मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को नियमानुसार आरोपियों के खिलाफ एलओसी जारी करने के आदेश दिए।







पंचायती जमीन की बोली के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा अपडेट

हेलवा गांव निवासी सोनी गिल, दिवेंद्र और भूप सिंह ने शिकायत रखी कि गांव की पंचायती जमीन की कोई खुली बोली नहीं की गई। इस मामले में डीडीपीओ विकास कुमार और गांव की सरपंच ने कहा कि गांव की पंचायती जमीन की नियमानुसार बाकायदा बोली करवाई गई और बोली की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। इसके साथ ही गांव में मुनादी भी करवाई गई। परिवहन मंत्री ने कहा कि भविष्य में पंचायती जमीन की बोली के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट किया जाए ताकि किसी को शिकायत करने का मौका ही न मिले। परिवहन मंत्री ने एक अन्य मामले में सिंचाई विभाग के एक्सईएन को नैसी ड्रेन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के भी आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed