फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Opportunity for candidates willing to take distance education, apply till 30

Kurukshetra News: दूरस्थ शिक्षा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए मौका, 30 तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Opportunity for candidates willing to take distance education, apply till 30
कुरुक्षेत्र। कुवि का द्रोणाचार्य द्वार। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) में ऑनलाइन और ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड के माध्यम विभिन्न कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें विद्यार्थी अपने पसंदीदा कोर्स में दाखिला लेने के लिए 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

केंद्र की निदेशक प्रो. मंजुला चौधरी ने बताया कि यूजी व पीजी ऑनलाइन डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) सहित 19 ऑनलाइन प्रोग्राम्स सहित तकनीकी प्रोग्राम्स में शिक्षा प्राप्त करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 30 सितंबर तक बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ओडीएल प्रोग्राम्स में बीए सेमेस्टर प्रणाली, बीकॉम सेमेस्टर प्रणाली, एमए (दो वर्षीय) हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, पंजाबी, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन, इतिहास और अर्थशास्त्र, एमए समाजशास्त्र सेमेस्टर प्रणाली, एमएससी गणित और भूगोल एमकॉम प्रोग्राम शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रोफेशनल कंप्यूटर और आईटी प्रोग्राम में कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्षीय सर्टिफिकेट प्रोग्राम, कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक, कंप्यूटर एप्लीकेशन में पीजी डिप्लोमा, एमएससी कंप्यूटर साइंस (सॉफ्टवेयर), एमसीए सेमेस्टर सिस्टम प्रोग्राम शामिल हैं। कॉमर्स एवं मैनेजमेंट के प्रोग्राम में एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एक्सपोर्ट मार्केटिंग मैनेजमेंट, एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टैक्सेशन, एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस एनालिटिक्स तथा मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोरमेशन साइंस पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसी के साथ विद्यार्थी पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान कार्यक्रम में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में डिप्लोमा, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातक तथा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर (एक-वर्ष) शामिल हैं। एजुकेशन प्रोग्राम में बैचलर्स ऑफ एजुकेशन (दो वर्षीय) तथा एमए एजुकेशन (दो वर्षीय) प्रोग्राम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉ प्रोग्राम में एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन साइबर लॉ एंड आईपीआर (एक वर्षीय) और एनवायरमेंटल एजुकेशन प्रोग्राम्स में पर्यावरण शिक्षा में एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा (एक-वर्ष) तथा पर्यावरण शिक्षा में एमए शामिल हैं। इसके साथ ही अन्य प्रोग्राम्स में एक वर्षीय उर्दू में सर्टिफिकेट कोर्स, एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स, एडवांस ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन (हिंदी और अंग्रेजी), गीता में डिप्लोमा व योग में डिप्लोमा शामिल हैं। लेटरल एंट्री प्रोग्राम्स में एमएससी कंप्यूटर साइंस (सॉफ्टवेयर), एमए मास कम्युनिकेशन (दो वर्ष) भाग-दो तथा एमए पर्यावरण शिक्षा (दो वर्ष) भाग-दो में दाखिला लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।




ऑनलाइन शिक्षा वर्तमान समय की मांग
निदेशक प्रो. मंजुला चौधरी का कहना है कि पूरे विश्व में ऑनलाइन शिक्षा वर्तमान समय की मांग बन चुकी है। इसी को देखते हुए कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र द्वारा 19 ऑनलाइन प्रोग्राम्स शुरू किए गए हैं, जिसमें दाखिले से लेकर एवं परीक्षा परिणाम की प्रक्रिया पूर्णत: ऑनलाइन आधारित है। 19 ऑनलाइन प्रोग्राम में तकनीकी प्रोग्राम को भी शामिल किया गया है, जिसमें अभ्यर्थी सर्टिफिकेट प्रोग्राम इन टेक्नाेलॉजी में इंटरनेट ऑफ थिंग (ओटी), ब्लॉक चेन मैनेजमेंट, फुल स्टैक डेवलपमेंट तथा क्लाउड कंप्यूटिंग प्रोग्राम्स में दाखिले के लिए निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed