फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Opium was being taken from Jharkhand to Punjab by hiding it in two trucks, caught

Kurukshetra News: झारखंड से दो ट्रकों में छिपाकर पंजाब ले जा रहे थे अफीम, धरे गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Opium was being taken from Jharkhand to Punjab by hiding it in two trucks, caught
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने रविवार-सोमवार रात को राष्ट्रीय राजमार्ग 152 पर असमानपुर गांव के निकट से दो ट्रकों से 36 किलो 140 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपी चालक पंजाब सिंह, गुरविंद्र सिंह, चालक सेवा सिंह व जीत बासु निवासी कोणी जिला फरीदकोट पंजाब ने स्क्रैप के बीच अफीम को छिपाकर रखा था।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि देर रात सीआईए-दो की टीम असमानपुर गांव के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब सिंह, गुरविंद्र सिंह, सेवा सिंह व जीत बासु अफीम बेचने का धंधा करते हैं। आज भी चारों लोग अपने-अपने ट्रक में झारखंड से अफीम छिपाकर असमानपुर-पिहोवा से होते हुए पंजाब जाएंगे। सूचना पर टीम ने असमानपुर गांव के पास एनएच-152 पर नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद पुलिस टीम को मिली सूचना के अनुसार ट्रक आते हुए दिखाई दिए, जिनको शक के आधार पर रोककर छानबीन शुरू कर दी। तलाशी लेने पर पंजाब सिंह और गुरविंद्र सिंह के कब्जे से 29 किलो 700 ग्राम और चालक सेवा सिंह व जीत बासु से छह किलो 440 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों ने स्क्रैप के बीच में यह अफीम छिपाकर रखी थी। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed