फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Only 1,350 out of 7,215 seats in 13 colleges of the district were filled, second merit list will be released today

Kurukshetra News: जिले के 13 कॉलेजों की 7,215 में से महज 1,350 सीटें भरीं, आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Only 1,350 out of 7,215 seats in 13 colleges of the district were filled, second merit list will be released today
कुरुक्षेत्र। जिले में सभी कॉलेजों की पहली सूची के बाद स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पहली सूची जारी होने के बाद 13 कॉलेजों की 7,215 सीटों में से मात्र 1,350 सीटों पर विद्यार्थियों ने फीस जमा कर दाखिला पक्का किया है। पहले चरण में फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 27 जुलाई तय गई थी। अब बुधवार को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी, जिसके बाद खाली पड़ी 5865 सीटों पर दाखिले के लिए लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन


पहले चरण में सबसे अधिक 194 सीटें दयानंद महिला महाविद्यालय में भरी गईं। इसके बाद आर्य कन्या महाविद्यालय, शाहाबाद में 154, इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज, लाडवा में 151 और डीएवी कॉलेज, पिहोवा में 149 विद्यार्थियों ने फीस जमा कराई। जीसीजी पलवल में 130 तथा एसएनआरएल जयराम गर्ल्स कॉलेज में 115 सीटों पर दाखिले हुए। खाली सीटों की स्थिति जिले के कॉलेजों में ही नहीं बल्कि केयू में भी है।
विज्ञापन

बता दें कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में दाखिलों को लेकर तीन बार अंतिम तिथि तो बढ़ाया था। जिसे सबसे पहली बार 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित थी। वहीं बाद में कम दाखिलों को देखते हुए 15 जून को पहली बार समय बढ़ाया गया। फिर 30 जून तक दाखिला लेने की अंतिम तारीख तय की गई थी। आखिरी बार 12 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि तय की गई थी। जिसके बाद भी दाखिले न के बराबर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन कोर्सों का ज्यादा असर पड़ रहा : प्रो. गगनदीप

जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी प्रो. गगनदीप कौर का कहना है कि फिलहाल सीटों का आकलन ओपन काउंसलिंग के बाद ही किया जा सकता है। हालांकि केयू द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन कोर्सों का ज्यादा असर पड़ रहा है। उनका कहना है कि बच्चे विदेश की तैयारी करते है। इसलिए वे ऑनलाइन कोर्स को ज्यादा तवज्जो देते है। क्योंकि रेगुलर कोर्स में हाजिरी पूरी करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed