फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Online applications for PG courses will be submitted in KU till 17

Kurukshetra News: केयू में 17 तक जमा होंगे पीजी कोर्सों के लिए ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Online applications for PG courses will be submitted in KU till 17
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षण संस्थानों में उपलब्ध विभिन्न पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए विद्यार्थी अब 17 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इन कोर्सों में पीजी डिप्लोमा इन आर्केयोलॉजी, बौद्ध अध्ययन, फ्लोरीकल्चर, नॉलेज ट्रेडिशन इन संस्कृत एंड इंडोलॉजी, योगा एंड पीजी प्रोग्राम्स, एमए एआइएच कल्चर एंड आर्कियोलॉजी, एमए बिजनेस इकनोमिक्स शामिल है। इसके अलावा एमए महिला अध्ययन, एमएड स्पेशल एजुकेशन (वीआई) एमलिब, एमएससी मास कॉम., एमएससी प्रिंटिंग, ग्राफिक्स एवं पैकेजिंग टैक्नालॉजी, एमएससी अप्लाईड जियोफिजिक्स, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक साईंस, मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नालॉजी शामिल हैं। इन पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को 17 जुलाई तक कोई भी विलंब शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होगी। ये जानकारी लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि पीजी के अन्य कोर्सों के साथ विद्यार्थी एमटेक इन बायोटेक, एमटेक इन कंप्यूटर इंजीनियरिंग, एमटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, एमटेक इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, एमटेक इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्रियल एंड प्रोडक्शन), एमटेक इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग (थर्मल), एमटेक इन डिफेंस टेक्नालॉजी, एमटेक इन इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग, एमटेक इन इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजिनियरिंग, एमटैक इन एनर्जी एंड एनवायरमेंट मैनेजमेंट और एमटैक इन माइक्रो इलेक्ट्रानिक्स एंड वीएलएसआई डिजाइन में भी 17 जुलाई तक ऑनलाइन बिना विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों की सूचना केयू की वेबसाइट और एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा एमए, एमएससी, पीजी डिप्लोमा में 21 जुलाई को काउंसलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


एमटेक में प्रवेश के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट 21 जुलाई को
डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि एमटेक के विभिन्न प्रोग्राम में प्रवेश के लिए प्रथम वरीयता सूची 21 जुलाई को जारी की जाएगी। इसके लिए विद्यार्थी 24 जुलाई तक फीस भर सकते हैं। जबकि दूसरी वरीयता सूची 26 जुलाई को जारी होगी, इसके लिए फीस 28 जुलाई तक फीस भरी जा सकती हैं। इसके पश्चात बचने वाली सीटों के लिए तीसरी वरीयता सूची एक अगस्त को जारी होगी और तीन अगस्त तक फीस भरी जाएगी। अंतिम सूचीआठ अगस्त को जारी होगी, इसके लिए 10 अगस्त तक फीस भरनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed