{"_id":"6ab437c45f4d5575df039d9e","slug":"onions-brought-tears-to-the-eyes-lemons-spoiled-the-taste-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-161609-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्याज ने निकाले आंसू, नींबू ने बिगाड़ा स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्याज ने निकाले आंसू, नींबू ने बिगाड़ा स्वाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदता ग्राहक। संवाद
- फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। सब्जियों के बढ़ते भाव ने एक बार फिर से लोगों के घरों की रसोई का स्वाद और बजट दोनों बिगाड़ दिए हैं। सब्जी मंडियों में प्याज का भाव 70 से 80 रुपये किलो तक पहुंच गया है, यह भाव अभी और बढ़ेगा। जबकि नींबू 250 रुपये किलो तक बिक रहा है। रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों के दाम भी बढ़ने से लोगों को खरीदारी करने पर सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।
मंडियों में प्याज के साथ टमाटर भी 50 से 55 रुपये किलो तक पहुंच गया है। फूलगोभी का भाव 60 से 65 रुपये किलो है। वहीं तोरी 40 से 50, अरबी 40, खीरा 60, गाजर 50 और कद्दू 40 रुपये किलो तक बिक रहा है। आलू का भाव फिलहाल 25 रुपये किलो है।
अदरक भी 125 रुपये किलो
सब्जियों के साथ रसोई में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीजों के भाव भी लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। अदरक 125 रुपये किलो तक पहुंच गया है। नींबू के 250 रुपये किलो भाव ने सलाद और भोजन में इसका इस्तेमाल भी महंगा कर दिया है।
विज्ञापन
बढ़ते खर्च से बिगड़ा रसोई का हिसाब
मंडी में सब्जियों की खरीदारी करने आए ग्राहक जितेंद्र और सुरेश ने बताया कि नींबू को सोने के भाव हो गया है। प्याज भी थाली से गायब होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि क्या खरीदे क्या नहीं अब यह सोचना पड़ता है। वहीं लगातार बढ़ते दामों से मासिक खर्च पर असर पड़ रहा है। अब तो जरूरत से भी कम में सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं।
कारोबारी
सब्जी कारोबारी शिवम का कहना है कि भाव क्यों बढ़ रहे है यह कहना अभी मुश्किल है। हालांकि जिस हिसाब से दाम लगातार बढ़ रहे है। अभी नींबू और प्याज व अदरक में और तेजी आ सकती है।
सब्जी - भाव रुपये प्रति किलो
प्याज - 70-80
फूलगोभी - 65
टमाटर - 50-55
तोरी - 40-50
आलू - 25
अरबी - 40
नींबू - 250
अदरक - 125
खीरा - 60
गाजर - 50
कद्दू - 40