फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one person died in road accident

ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
one person died in road accident
उमरी के पास ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। समीपवर्ती गांव उमरी के चाय की दुकान चला रहे खुशी राम ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए शव अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन

गांव उमरी के खुशी राम ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दी कि वह दर्शन सिंह की जमीन के सामने एनआइडी के समीप चाय की दुकान करता है। रविवार शाम सात बजे वह अपनी दुकान के पास खड़ा था। इस दौरान पिपली की ओर से करनाल जा रहे एक ट्रक चालक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को अपने चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। शिकायत में खुशी राम ने बताया है कि वह सामने आने पर ट्रक चालक को पहचान सकता है। खुशी राम ने हादसे की सूचना थाना सदर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मुख्य सिपाही अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना पुलिस प्रभारी राजपाल ने बताया कि हादसे में मारे गए व्यक्ति की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed