फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one patient found corona positive

एक मरीज मिला कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
one patient found corona positive
आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के 1046 सैंपलों की जांच करने पर शनिवार को एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में कोरोना वायरस से पांच सक्रिय केस हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिन सैंपलों की जांच की गई है, उनमें आरटी पीसीआर के 958 और रैपिड एंटीजन के 88 सैंपल शामिल हैं। कुरुक्षेत्र में अब तक 22128 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

हालांकि इनमें से 21767 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 356 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने एक मरीज को घर में आइसोलेट किया है, जबकि चार मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट काफी अच्छे स्तर पर है और अब तक कुरुक्षेत्र में 4 लाख 76 हजार 007 लोगों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बताया कि विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 499797 में से 476007 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
विज्ञापन

जिले में आज सात जगह पर लगाए जाएंगे टीके
डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुपमा सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई जा रही है, ताकि कोरोना के संक्रमण की इस चेन को तोड़ा जा सके। जिलेभर में आज 7 जगहों पर कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। अभियान के तहत एलएनजेपी अस्पताल में कोविशील्ड और कोवॉक्सीन की डोज लगाई जाएगी। साथ ही पीएचसी स्याणा सैयदां, पीएचसी रामगढ़ रोड़, गांव गुलडेहरा पंचायत कार्यालय, यूपीएचसी मोहन नगर व पॉली क्लीनिक सेक्टर-4 कुरुक्षेत्र में कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed