फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One of three teenagers who went to take bath in Western Yamuna Canal drowned

Kurukshetra News: पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए तीन में से एक किशोर बहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
One of three teenagers who went to take bath in Western Yamuna Canal drowned
कुरुक्षेत्र/लाडवा। लाडवा-हिनौरी मार्ग पर पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गए तीन किशोरों में से एक नहर में बह गया। सूचना मिलते ही लाडवा थाना पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी। 17 वर्षीय जतिन निवासी विकास नगर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। जतिन के परिजन उसके दोस्तों पर आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जनित अपने दो दोस्तों के साथ पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए आया था। नहर में नहाते समय तीनों दोस्त पानी के तेज बहाव में बह गए, जिसमें से दो तो निकल गए, लेकिन जतिन पानी के तेज बहाव में बह गया। जतिन को ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जतिन की मां रेश्मा ने बताया कि जतिन उसका इकलौता बेटा है। उसके पास चार बच्चे हैं, जिसमें तीन लड़कियां व एक लड़का है। आरोप लगाया कि जतिन के दोस्तों ने ही फोन करके उसे बुलाया था। फोन आने के बाद ही वह घर से अकेला निकला था। वह घर नहीं लौटा तो उसने अपने बेटे के नंबर पर बात करनी चाही तो फोन न मिलने से उनसे बात नहीं हो सकी। वह पलवल के रहने वाले हैं और लाडवा के विकास नगर में किराये पर रहते हैं। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed