फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One nominated for posting obscene video in social media group

Kurukshetra News: सोशल मीडिया के ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के आरोप में एक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
One nominated for posting obscene video in social media group
इस्माईलाबाद। गांव में भाईचारा, एकता बनाए रखने व ग्रामीण योजनाओं को लोगों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया पर बनाए गए ग्रुप में अभद्र भाषा का प्रयोग करने, अश्लील वीडियो डालकर पूरे गांव का माहौल खराब करने तथा गांव में हिंसात्मक माहौल बनाने के आरोप में पुलिस ने गांव ठसका मीरांजी की मौजूदा सरपंच की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव ठसका मीरांजी की मौजूदा सरपंच मीना कुमारी ने थाने में दी शिकायत में बताया कि गांव के प्रदीप कुमार द्वारा उसे मानसिक रूप से लंबे समय से परेशान किया जा रहा है। गांव में भाईचारा, एकता बनाए रखने व ग्रामीण योजनाओं को लोगों तक पहुंचने के लिए सोशल मीडिया पर बनाए गए ग्रुप में अभद्र भाषा का प्रयोग करने, अश्लील वीडियो डालकर पूरे गांव का माहौल खराब करने तथा गांव में हिंसात्मक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदीप कुमार के स्वयं के सोशल मीडिया के स्टेटस पर उसके ऊपर अभद्र टिप्पणी व धमकियां दी जा रही है। उसने आरोपी को कई बार समझाने का प्रयास किया लेकिन आरोपी की हरकत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जिससे पूरे गांव का माहौल खराब हो रहा है। पुलिस ने गांव की सरपंच मीना कुमारी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed