फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One named on charges of collecting documents by deceit

Kurukshetra News: झांसा देकर दस्तावेज एकत्रित करने के आरोप में एक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
One named on charges of collecting documents by deceit
कुरुक्षेत्र। बहादुरपुरा गांव में स्वास्थ्य लाभ कार्ड बनाने का झांसा देकर दस्तावेज एकत्रित करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को नामजद किया है। थाना सदर में दर्ज शिकायत में डॉ. राजेश कुमार निवासी बहादुरपुरा ने बताया कि दो-तीन दिन पहले कुछ युवकों ने गांव में स्वास्थ्य लाभ कार्ड बनाने का झांसा देकर 15-20 लोगों के पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा बैंक कॉपी, मोबाइल नंबर और ओटीपी लेकर डिमेंट कार्ड, अकाउंट तथा शेयर कंपनी के खाते खोले थे। यह खाते गांव के लोगों के साथ धोखाधड़ी की नीयत से खोले गए हैं। गांव के लोगों ने तीन में से दो युवक वेद प्रकाश निवासी रायसेन जिला करनाल व अमन को पकड़ा था। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उनको जितेंद्र निवासी सगोहा जिला करनाल ने नौकरी पर रख रखा है। उसी ने उनको गांव में भेजा है। उनकी सूचना पर जितेंद्र मौके पर पहुंच गया। आरोपी ने खुद को उनका प्रबंधक बताकर उनके साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed