फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One named for fraud of 49 lakhs in the name of selling plot

प्लॉट बेचने के नाम पर 49 लाख की धोखाधड़ी के आरोप में एक नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
One named for fraud of 49 lakhs in the name of selling plot
पुलिस ने प्लॉट बेचने के नाम पर 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने शिकायतकर्ता से प्लॉट की पूरी रकम प्राप्त कर ली, मगर उसके नाम रजिस्टरी नहीं कराई। बाद में उक्त प्लॉट आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में सन्नी वासी पुरानी सुभाष मंडी ने कहा कि उसने अपने तीन अन्य मित्रों के साथ करीब 12 साल पहले एक 257 वर्ग गज का प्लॉट मालिक सिंह से खरीदा था। इस प्लॉट की पूरी रकम 49 लाख रुपये इकरारनामे के समय उन्होंने खरीदार को दी थी। तय समय पर खरीदार ने इस प्लॉट की रजिस्टरी उनके नाम नहीं कराई थी, जिसके लिए उसने खरीदार से कई बार अनुरोध किया, मगर आरोपी ने रजिस्टरी कराने की बजाय उसे जान से मारने की धमकी दी। बाद में आरोपी ने षड्यंत्र रचकर प्लॉट की रजिस्टरी अपनी पत्नी के नाम करा दी, जबकि इसके बारे में आरोपी ने उन्हें कोई नोटिस नहीं दिया। मामले की जांच के लिए उसने कई बार भी शिकायत दी, मगर आरोपी अपनी राजनीतिक पहुंच के कारण बचा रहा। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed