फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One lakh people will do yoga on Brahmasarovar on 21st

Kurukshetra News: ब्रह्मसरोवर पर 21 को एक लाख लोग करेंगे योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
One lakh people will do yoga on Brahmasarovar on 21st
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को धर्मनगरी के पवित्र ब्रह्मसरोवर तट व मेला ग्राउंड पर राज्य स्तरीय योग महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक लाख लोग एक साथ योग करेंगे।
इसके लिए तैयारी भी व्यापक स्तर पर की जा रही है, जिसके चलते शहर ही नहीं गांव स्तर पर योग साधक तैयार किए जा रहे हैं। 550 शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें 130 शिविर शहरी क्षेत्र में ही लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पतंजलि योगपीठ की ओर से भी साधक तैयार करने के लिए 500 शिक्षक फील्ड में उतारे गए हैं, जो 21 जून तक जिले में ही रहेंगे। इनका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम के लिए नागरिकों को प्रशिक्षण देना और प्रशिक्षित नागरिक का कार्यक्रम के लिए चयन करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम को विश्व रिकॉर्ड में शामिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ का हिस्सा बनने वाले लोगों को मिलेगा औषधीय पौधा : योग में हिस्सा लेने वालों का टी-शर्ट और औषधीय पौधा वितरित किया जाएगा साथ ही पहले आने वाले 10 हजार लोगों को योग मैट भी दिया जाएगा। जिला कुरुक्षेत्र के जो नागरिक अच्छा योग करेंगे, उन्हें पतंजलि योगपीठ की तरफ से हरिद्वार में बुलाकर उन्हें योग शिक्षक की ट्रेनिंग देंगे।

सभी गांवों के हर घर तक पहुंचे योग: जिले के सभी 422 गांवों में पतंजलि योगपीठ के शिक्षक योग की पांच दिवसीय ट्रेनिंग दे रहे हैं। जिले के सभी गांवों के सभी घरों तक योग को पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उनका प्रयास है कि योग दिवस कार्यक्रम के बाद भी ये नागरिक अपने योग को निरंतर जारी रखेें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed