फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One lakh fine imposed on 40 farmers so far in Kurukshetra

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में अब तक 40 किसानों पर लगाया एक लाख जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
One lakh fine imposed on 40 farmers so far in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। फसल अवशेष जलाने वाले 40 किसानों पर अब तक एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा चुका है तथा 11 किसानों के फार्म रिकार्ड में रेड एंट्री दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सैटेलाइट के माध्यम से फसल अवशेष में आग लगाए जाने की घटनाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। यदि कोई किसान खेतों में पराली में आग लगाता है तो तुरंत सूचना सैटेलाइट के माध्यम से अधिकारियों के पास पंहुच जाती है, जिस पर अधिकारी तुरंत खेतों में पहुंचकर कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि किसानों को जागरूक करने एवं आग लगाने की घटनाओं की माॅनिटरिंग के लिए संबंधित उपमंडल अधिकारी नागरिक की अध्यक्षता में उपमंडल वाइज टीमें गठित की गई हैं, जिसमें तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, उपमंडल अधिकारी पंचायती राज, थाना प्रभारी एवं कृषि विभाग के अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी खंड स्तरों पर चार सदस्यीय अधिकारियों की टीमों का गठन कर दिया गया है, कृषि विभाग, पुलिस विभाग, पंचायत विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी शामिल किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed