फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one drug smuggling accused arrest

34 ग्राम हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, अदालत में पेश कर लिया दो दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
one drug smuggling accused arrest
जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 34 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि गत दिवस एंटी नारकोटिक सेल के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार केनिर्देश पुलिस टीम अपराध तलाश व गश्त के संबंध में कैंचीचौक डांढ रोड पिहोवा पर मौजूद थी। उसी समय एक युवक सीडी डीलक्स मोटरसाईकिल पर डांढ की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। नाकाबंदी कर युवक रोककर कर उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मनीष पुत्र बलबीर सिह वासी गाव डुमरखा खुर्द जिला जींद बताया। शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से हरे रंग के पॉलिथिन में हेरोइन बरामद हुई। हेरोइन का वजन 34 ग्राम पाया गया। पुलिस टीम ने आरोपी को मोटरसाईकिल सहित काबू करके गिरफ्तार करलिया।आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि करीब 5-6 दिन पहले उसके होटलपर राहुल व मंदीप आये थे, उन्होंने यह हेरोइन उसको बेचने के लिए दी थी, जिसको बेचकर उसको 5 हजार रुपये मिलने थे। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांडपर लिया गया है, ताकि अन्य आरोपियों का भी पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed