{"_id":"5f5e81508ebc3e4c967d444a","slug":"one-died-from-corona-173-found-positive-kurukshetra-news-knl44119370","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 130 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 130 संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिले में हो रही कोरोना संक्रमितों की मौत के कारण कुरुक्षेत्र में मृत्युदर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले दो सप्ताह में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा दो गुणा बढ़ गया है। मार्च से अब तक 66 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 31 अगस्त तक कुरुक्षेत्र में कुल 1761 मरीजों पर 34 की मौत हुई थी। सितंबर के शुरूआत से ही मौत का ग्राफ 66 तक पहुंच चुका है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब तब कोरोना से 62 मौतों की पुष्टि कर रहा है। कुरुक्षेत्र जिला कोरोना संक्रमितों के मौत के आंकड़ों में प्रदेश प्रथम पायदान (1.83) प्रतिशत पर है। यही नहीं, कुरुक्षेत्र में मरीजों के रिकवरी रेट पर में भी करीब पांच प्रतिशत की गिरावट आई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पांच सितंबर तक कुरुक्षेत्र में मरीजों की रिकवरी दर 57.28 प्रतिशत थी, जो इन दिनों 52.88 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। रविवार को भी गांव उमरी निवासी 59 वर्षीय संक्रमित मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि रविवार को जिले में कुल 130 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन 199 मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया है। जिले में अब तक 3600 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 2033 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी। वे सभी 2033 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है। कुरुक्षेत्र में फिलहाल कोरोना वायरस के 1505 एक्टिव केस हैं। उन्होंने कहा कि 741 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन और 4 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। उधर, रविवार को ऋषि मारकंडेश्वर मंदिर में 154 लोगों के कोविड-19 टैस्ट किए गए, जिसमें एक 7 महीने के बच्चे सहित 7 लोग पॉजटिव निकले है।
खांसी-जुखाम व बुखार के लक्षण होने पर तुरंत करवाए कोरोना टेस्ट : डीसी
उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए अधिक से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे है। उन्होेंने लोगों से अपील की किसी को खांसी-जुखाम, बुखार आदि के लक्षण हो तो वह तुरंत कोरोना टेस्ट कराए, खासकर 60 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग। इससे सही रिपोर्ट सामने आएगी और समय रहते देखभाल संभव हो सकेगी और दूसरे जिले में बढ़ते मौत के ग्राफ में भी गिरावट आएगी। उन्होंने कहा कि सभी को मास्क लगाने, सामाजिक दूरी के साथ अन्य सभी नियमों का पालन करना चाहिए।