फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one died by corona, 4 new case found

कोरोना से एक की मौत, चार केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
one died by corona, 4 new case found
कोरोना का ग्राफ लगातार कम हो रहा है। सोमवार को चार पॉजिटिव केस सामने आए, वहीं एक मरीज को ठीक होने से अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और एक मरीज की मौत हो गई। कोरोना से जीत की ओर बढ़ते हुए जिला का रिकसरी रेट 98.30 फीसदी पहुंच चुका है। डिप्टी सीएमओ डॉ. अनुपमा ने कहा कि इस जिले में पॉजिटिव केसों की रिकवरी में लगातार सुधार हो रहा है। कुरुक्षेत्र में अब तक 21698 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना को हराकर ठीक हो चुके है। इसके साथ सोमवार को भी एक कोरोना पॉजिटिव मरीज रिकवर हुआ है। इस प्रकार अब जिले में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या सिर्फ 22 रह गई है और अभी तक लिए गए 422533 में से 399717 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर आरटीपीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 1187 सैंपलों की रिपोर्ट में से 4 मरीजों की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है और अब तक 22074 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। कुरुक्षेत्र में कोरोना का ग्राफ काफी नीचे पहुंच गया है। कुरुक्षेत्र में कोविड पॉजिटिव गांव बिहाकली निवासी 55 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में 354 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस समय जिले में कोरोना वायरस के 22 एक्टिव केस है। इस समय 11 लोग घर में आइसोलेट है और 11 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल है। इस जिले का रिकवरी रेट 98.30 पर पहुंच गया है और पॉजिटिव रेट 5.23 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed