फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   one death count from corona in kurukshetra

कुरुक्षेत्र में नहीं थम रहा कोरोना से मौत का सिलसिला, निजी अस्पताल के चिकित्सक सहित दो की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
one death count from corona in kurukshetra
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला अब थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार को दूसरे दिन निजी अस्पताल के एक चिकित्सक सहित दो कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में मौत का आंकड़ा 24 तक पहुंच चुका है, जबकि इससे पहले भी एलएनजेपी अस्पताल के अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी की कोरोना से मौत हो चुकी है। इस्माईलाबाद के एक निजी अस्पताल से 40 वर्षीय एक चिकित्सक जो कि 4 अगस्त को दाखिल करवाया गया था, यह व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के साथ-साथ किडनी की भी बिमारी थी और करीब 11 वर्ष पहले किडनी का ट्रांसप्लांट भी हुआ था।
विज्ञापन

चिकित्सक की एलकेमिस्ट पंचकूला में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि इसके अलावा इंद्रा कॉलोनी से एक 38 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित होने के साथ किडनी बिमारी, शुगर और बीपी से भी ग्रस्त थी, जिसकी शाहाबाद के आदेश मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार चिकित्सक की माता व पत्नी भी कोरोना संक्रमित हो गई थी। चिकित्सक व उनकी माता को पंचकूला के निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जबकि उसकी पत्नी को घर पर ही क्वारंटीन किया गया था। बताया गया कि आज पंचकूला के अस्पताल से उन्हें सूचना मिली कि इलाज के दौरान चिकित्सक की मौत हो गई है। अभी चिकित्सक का शव मिलने का कोई समाचार नहीं है। हो सकता है प्रशासन की देखरेख में उनका अंतिम संस्कार वहीं पर हो। इसके अलावा इस्माईलाबाद से 50 वर्षीय स्टाफ नर्स भी कोरोना संक्रमित मिली है, जो अंबाला में सेवारत है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का सैंपल लिया गया था। उसकी सास सहित परिवार से चार सदस्य कोरोना से संक्रमित पाए गए है, जिन्हें घर पर ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में 51 संक्रमित मरीज आये सामने, 36 को अस्पताल से किया डिस्चार्ज
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि 36 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 51 नए केस सामने आए हैं, जिनमें गांव अंटेड़ी से 54 वर्षीय महिला, माडल टाउन से 27 वर्षीय महिला, सैक्टर 5 से 40 वर्षीय व्यक्ति, हरिगढ़ भोरख से 70 वर्षीय व्यक्ति, दीदार नगर से 50 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 41 वर्षीय व्यक्ति, गुरुनानक कालोनी पिहोवा से 21 वर्षीय युवती, 52 वर्षीय व्यक्ति, पंचौली मोहल्ला पिहोवा से 64 वर्षीय महिला, गांव टिकरी से 33 वर्षीय व्यक्ति, 55 वर्षीय व्यक्ति, नंद कालोनी पिहोवा से 25 वर्षीय महिला, वाल्मिकी बस्ती पिहोवा से 27 वर्षीय व्यक्ति, गुलडेहरा से 34 वर्षीय व्यक्ति, गांव बहलोलपुर से 53 वर्षीय महिला, एक निजी अस्पताल शाहबाद से 60 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, शास्त्री नगर कुरुक्षेत्र से 55 वर्षीय महिला, सेक्टर 13 से 52 वर्षीय व्यक्ति, खेड़ी ब्राह्मणा से 33 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, जिरबड़ी से 39 वर्षीय महिला, सैक्टर 3 से 38 वर्षीय व्यक्ति, कीर्ति नगर से 18 वर्षीय युवक, डोडा खेड़ी रेलवे कालोनी से 20 वर्षीय युवक, गांव तंगौर से 26 वर्षीय महिला, गांव टबरा से 27 वर्षीय व्यक्ति, पिपली से 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव मसाना से 8 वर्षीय बालक, 30 वर्षीय व्यक्ति, इस्माईलाबाद से 57 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 4 से 90 वर्षीय महिला, 21 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवक, शांति नगर कुरुक्षेत्र से 47 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 2 से 20 वर्षीय युवक, सुभाष मंडी कुरुक्षेत्र से 26 वर्षीय व्यक्ति, भगवान नगर कालोनी पिपली से 54 वर्षीय महिला, छोटा बाजार से 19 वर्षीय युवक, गुरदेव नगर कुरुक्षेत्र से 61 वर्षीय व्यक्ति, श्याम कालोनी झांसा से 34 वर्षीय व्यक्ति, गांव सिरसमा से 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव उमरी से 12 वर्षीय युवती, 34 वर्षीय महिला, गांव ब्रहाण लाडवा से 30 वर्षीय व्यक्ति, गांव हलालपुर से 26 वर्षीय व्यक्ति, गांव फालसंडा जाटान से 30 वर्षीय व्यक्ति, सैक्टर 7 से 67 वर्षीय व्यक्ति, गांव खैरा से 11 वर्षीय युवक, पुलिस लाइन पिपली से 48 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला से 36 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर किया डिस्चार्ज
कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर गोबिंद नगर से 60 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय व्यक्ति, जुरासी कलां से 31 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 13 से 21 वर्षीय युवती, सौदागरां मोहल्ला से 31 वर्षीय महिला, रावी कालोनी शाहबाद से 30 वर्षीय महिला, कठार मोहल्ला शाहबाद से 40 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, पिहोवा से 28 वर्षीय व्यक्ति, विकास नगर लाडवा से 32 वर्षीय व्यक्ति, मॉडन टाउन पिहोवा से 64 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 13 से 43 वर्षीय महिला, 7 वर्षीय बच्ची, 22 वर्षीय युवती, 28 वर्षीय महिला, 3 वर्षीय बच्ची, गांव बारवा से 70 वर्षीय व्यक्ति, रेलवे कालोनी डोडा खेड़ी से 29 वर्षीय महिला, सेक्टर 8 से 57 वर्षीय महिला, एक निजी अस्पताल पिहोवा से 54 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय व्यक्ति, गांव कलसा से 52 वर्षीय व्यक्ति, जिला मोतीहारी बिहार से 25 वर्षीय युवक, बाबैन से 4 वर्षीय बालक, 36 वर्षीय महिला शामिल हैं।

745 मरीज हुए ठीक, 449 एक्टिव केस
सीएमओ ने बताया कि जिले में दिसंबर माह से लेकर अब तक कुल 2976 लोग आए हैं, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 565 व्यक्तियों को होम क्वांरटीन किया गया है तथा 62 को होटल में क्वांरटीन किया गया है। कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 30253 में से 27750 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 1218 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 745 सैंपलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 745 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं और 24 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 449 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed