फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One and a half thousand more government tickets were stolen by breaking the lock of the operator's house

Kurukshetra News: परिचालक के घर का ताला तोड़ चुराए डेढ़ हजार और सरकारी टिकटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
One and a half thousand more government tickets were stolen by breaking the lock of the operator's house
कुरुक्षेत्र। रोडवेज परिचालक के घर का ताला तोड़कर चोर 3700 रुपये की सरकारी टिकटें और डेढ़ हजार रुपये चुरा कर फरार हो गए। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में अजय सैनी निवासी खेड़ा (करनाल) ने बताया कि वह तकरीबन एक महीने से लाडवा के वार्ड-आठ में भादसो रोड पर किराए के मकान में रह रहा है। आठ जून को वह रेस्ट पर था। दोपहर करीब 12 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बाजार में सामान खरीदने गया था। लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया तो चोर घर से बच्चे के पर्स से डेढ़ हजार रुपये और परिचालक के बैग से 3700 रुपये की सरकारी टिकट, एक पंच और एक विसल (सीटी) चुराकर ले गए थे। इन टिकटों में 10 रुपये मूल्य की 87 टिकटें, 15 रुपये मूल्य की 80 और 20 रुपये मूल्य की 45 टिकटों सहित कुल 3700 रुपये की टिकटें शामिल हैं। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed