फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One accused of stealing goods from home arrested

Kurukshetra News: घर से सामान चुराने का एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
One accused of stealing goods from home arrested
कुरुक्षेत्र। चार दिन पहले घर से नौ हजार रुपये और जेवर चुराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी विकास निवासी दयालपुर के कब्जे से चोरीशुदा सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज 15 सितंबर को दर्ज शिकायत में ईश्वर सिंह निवासी दयालपुर ने बताया था कि 13-14 सितंबर की रात को वह अपने घर में अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। रात करीब पौने तीन बजे उसे कमरे के बाहर कुछ शोर सुनाई दिया। उसने उठकर देखा कि उसके कमरे का दरवाजा खुला था। एक युवक उसकी बाइक का लॉक तोड़ने की कोशिश कर रहा था, जबकि दूसरा युवक उससे थोड़ा दूर खड़ा था। उसने दौड़कर बाइक का लॉक तोड़ रहे युवक को पकड़ने का प्रयास किया, मगर आरोपी भागने में कामयाब हो गया था। उसने कमरे में जांच की तो आरोपी उसका मोबाइल, पर्स से करीब नौ हजार रुपये, सोने की बालियां और चांदी की पाजेब चुरा ले गए थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए एक आरोपी विकास को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान बरामद कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed