फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One accused of sabotage, assault arrested

तोड़फोड़, मारपीट करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
One accused of sabotage, assault arrested
घर में घुसकर तोड़फोड़ व मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बलविंद्र कुमार उर्फ बिट्टू वासी तिगरी खालसा की अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

राजबीर सिंह वासी तिगरी खालसा ने तीन जुलाई को थाना केयूके पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि दो जुलाई की रात वह अपने खेत में पानी देने गया था। वहां पर पहले से मौजूद विकास उर्फ विक्की उसके साथ गाली गलौज करने लग गया था। आरोपी नशे की हालत में था, जिसे नजरअंदाज करके वह अपने घर आ गया था। कुछ देर बाद विक्की उसके घर पर आया और उसके घर के खिड़की व दरवाजे तोड़ दिए थे। उसने बातचीत करने की कोशिश की तो उसने घर में घुसकर उसके सिर में लोहे का पाइप मार दिया तथा उसे घर से बाहर खींचकर गली में ले आया था। यहां आरोपी के भाई बंटी, उसके पिता जयपाल और दो महिलाओं ने उस पर, उसके बेटे गुरजंट व उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की थी। उन्होंने उसकी गाडी के शीशे भी तोड़ दिए थे। शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच करते हुए पुलिस ने एक आरोपी बलविंद्र कुमार उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed