{"_id":"669b0e2aa596437d74015434","slug":"one-accused-of-fraud-of-rs-35-lakh-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-121216-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: 35 लाख की धोखाधड़ी का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: 35 लाख की धोखाधड़ी का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 35 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंजीत सिंह हाल निवासी जीरकपुर पंजाब के कब्जे से 1.40 लाख रुपये, थार गाड़ी और मोबाइल बरामद हुआ।
थाना केयूके में 30 जून को दर्ज शिकायत में शुभम चौहान निवासी अमीन ने बताया था कि आरोपी गुरी ने उसे 36 लाख रुपये में ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया था। 23 फरवरी को उसने आरोपी के कहे अनुसार 36 लाख रुपये दिए थे। बाद में आरोपी ने उसे फोन पर बताया था कि वह अभी उसे नहीं भेज पाएगा। बाद में आरोपी में चार मार्च को दिल्ली बुलाकर वीजा व टिकट देकर 35 लाख रुपये आढ़ती के पास रखवा दिए थे ताकि काम होने के बाद उससे रुपये लिए जा सके। उसके बाद आरोपी ने उसे मुंबई भेज दिया था, जहां उसका वीजा और टिकट नहीं मिली थी, जबकि आरोपियों ने अपने ही जानकार को आढ़ती बताकर 35 लाख रुपये रखवाए थे। इसका खुलासा बाद में हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा ने करते हुए आरोपी मंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। अदालत के आदेश से आरोपी को कारागार भेज दिया।