फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   One accused arrested with two and a half kilos of poppy seeds

Kurukshetra News: ढाई किलो चूरापोस्त के साथ एक आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested with two and a half kilos of poppy seeds
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक व्यक्ति को ढाई किलो डोडा, चूरा पोस्त के साथ काबू किया। आरोपी अशोक कुमार निवासी कमोदा को पुलिस ने अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। एएनसी प्रभारी मंदीप सिंह ने बताया कि पुराने बस अड्डे के पास गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली कि अशोक चूरा पोस्त बेचने का धंधा करता है। आज भी अशोक ब्रह्मसरोवर से किरमिच रोड पर चूरापोस्त बेचने के लिए आएगा। सूचना पर पुलिस टीम ने किरमिच रोड टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी करके नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। शक होने पर टीम ने उसे काबू करके पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से ढाई किलो डोडा, चूरापोस्त बरामद हुआ। आरोपी के विरुद्ध थाना केयूके में मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed