फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the occasion of Shri Guru Nanak Dev Prakash Parv, gatherings will be held in Nada Sahib, Kapal Mochan, Lakhnamajra, Rohtak and Kurukshetra.

Kurukshetra News: श्री गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर नाडा साहिब, कपाल मोचन, लाखनमाजरा, रोहतक व कुरुक्षेत्र में होंगे समागम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Shri Guru Nanak Dev Prakash Parv, gatherings will be held in Nada Sahib, Kapal Mochan, Lakhnamajra, Rohtak and Kurukshetra.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी बड़े स्तर पर श्री गुरु नानक देव महाराज का प्रकाश उत्सव मनाएगी। प्रदेश के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही दसवीं नाडा साहिब पंचकूला, ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली कुरुक्षेत्र, गुरुद्वारा साहिब पहली व दसवीं कपाल मोचन, गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब रोहतक, गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब अंबाला शहर तथा गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखनमाजरा में बड़े स्तर पर समागम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध व महासचिव रमणीक सिंह मान ने यह जानकारी दी। इससे पहले कमेटी कार्यकारिणी समिति की बैठक प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कनिष्ठ उपप्रधान बाबा गुरमीत सिंह तिलोकेवाला, महासचिव रमणीक सिंह मान, संयुक्त सचिव मोहनजीत सिंह पानीपत, कार्यकारिणी समिति मैंबर विनर सिंह, बीबी रविंदर कौर अजराना, गुरबखश सिंह यमुनानगर शामिल रहे। पहले पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में बाबा वरिंदर सिंह सलपानी वालों तथा उनके चार सेवादारों की अकाल मृत्यु पर उनकी आत्मिक शांति के लिए गुरु चरणों में अरदास की।
विज्ञापन

जत्थेदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि हरियाणा कमेटी ने श्री गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही हैं। गुरुद्वारा साहिब में बड़े स्तर पर समागम करवाए जाएंगें, जिसके लिए उच्चाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा धर्म प्रचार को सुदृढ़ करने के लिए सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर संस्था द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की सवारी के लिए पालकी साहिब बनवाने के प्रस्ताव को स्वीकृत कर दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य अहम प्रस्तावों पर सहमति की बैठक में मुहर लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed