फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the lines of Ujjain, Lord Bhole Nath's wedding procession took place with 12 Jyotirlingas, Shivamayi became religious city.

Kurukshetra News: उज्जैन की तर्ज पर 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ निकली भगवान भोले नाथ की बरात, शिवमयी हुई धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
On the lines of Ujjain, Lord Bhole Nath's wedding procession took place with 12 Jyotirlingas, Shivamayi became religious city.
कुरुक्षेत्र। उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर धर्मनगरी में 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ भगवान भोले नाथ की बारात निकाली गई, जिससे पूरा माहौल शिवमयी हो उठा। चारों ओर बम बम बोले के जयकारे गूंजते रहे तो हर कोई शिव के रंग में रंगा रहा। भोले की बारात को लेकर लोगों में जोरदार उत्साह बना रहा और जगह-जगह विभिन्न संस्थाओं की ओर से स्वागत किया गया। स्थानेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जहां विधायक सुभाष सुधा ने भगवान भोलेनाथ की बरात को हरी झंडी देकर रवाना किया तो वहीं दूसरी ओर दुखभंजन महादेव मंदिर से निकाली गई भगवान भोलेनाथ की बरात को पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


स्थानेश्वर महादेव मंदिर की ओर से निकाली गई भगवान भोलेनाथ की बरात मंदिर परिसर से शुरू होकर झांसा रोड से होते हुए छोटे बाजार में पहुंची और कच्चे घेर से वापस गऊशाला बाजार से होते हुए मंदिर में वापस पहुंची। शहर में कई जगहों पर भगवान भोलेनाथ की बरात का स्वागत किया गया। इस बरात में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन





महाशिवरात्रि से पूर्व धर्मनगरी की सड़कों पर बोल बम, बम-बम लहरी व भोलेनाथ पर आधारित भक्तिगीतों पर शिवभक्त झूमते नजर आए। दुखभंजन महादेव मंदिर व शिवरात्रि सेवा मंडल द्वारा शहरभर में उज्जैन की तर्ज पर 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भोले की बरात का कई जगहों पर स्वागत किया गया और कई जगहों पर भंडारों का आयोजन भी किया गया। दुखभंजन महादेव मंदिर से नंदी पर सवार दूल्हे बने भोलेनाथ शिवशंकर रथ पर सवार होकर माता पार्वती का ब्याहने के लिए निकले तो श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा के संरक्षक जयनारायण शर्मा, शिवरात्रि सेवा मंडल के सदस्यों मनोज परूथी, एमके मोदगिल, रोहित शर्मा, चंदन अरोड़ा, बृजेश किंगर व अन्य सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ की आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन





नंगली वाली कुटिया में हुआ शिव-पार्वती का विवाह
भगवान भोलेनाथ की बरात दुखभंजन मंदिर से शुरू होकर गुरुद्वारा चौक, आंबेडकर चौक, सीकरी चौक, पुराना बाजार, सब्जी मंडी, रोटरी चौक, पुराना बस स्टैंड, सेक्टर-17, रेलवे रोड, न्यू कालोनी, अमीन रोड से होती हुई राजेंद्र नगर स्थित नंगली वाली कुटिया में पहुंची। जहां पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने भी भाग लिया। यहीं से देर शाम डोली दुखभंजन मंदिर की ओर रवाना हुई। मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।





झांकियों ने मोहा शिव भक्तों का मन
भगवान भोले की बारात में कई आकर्षण शामिल झांकियां थी, जिनमें राम जी की सेना, बर्फ का शिवलिंग, अघोरी नृत्य, लुधियाना की रंगोली और रंगीन आतिशबाजी ने शिवभक्तों का मन मोह लिया।





श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन ने लगाया भंडारा
श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन द्वारा भी भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महंत महेश मुनि, महंत गोपाल दास, महंत दर्शन दास, महंत देवी शरण, महंत गणेश दास, अक्षत कौशिक, दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed