फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On the day of Geeta Jayanti, 11 thousand lamps will be lit by Jairam Vidyapeeth.

गीता जयंती के दिन जयराम विद्यापीठ द्वारा 11 हजार दीपक किए जायेंगे प्रज्ज्वलित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
On the day of Geeta Jayanti, 11 thousand lamps will be lit by Jairam Vidyapeeth.
ब्रह्मसरोवर के तट पर जयराम विद्यापीठ में गुरु परंपरा के अनुसार गीता महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के संबंध में रविवार को आयोजन कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। ये जानकारी जयराम संस्था के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने दी। उन्होंने बताया कि परंपरा के अनुसार मार्गशीष एकादशी पर 14 दिसंबर को गीता जयंती पर 11 हजार दीप जलाए जाएंगे। साथ ही इसी दिन गीता जयंती आयोजन कमेटी के सदस्यों, विद्यापीठ के ब्रह्मचारियों, श्रद्धालुओं एवं सभी श्री जयराम शिक्षण संस्थान के शिक्षक व कर्मचारी मंत्रोच्चारण के साथ ब्रह्मसरोवर परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यापीठ में वैसे तो प्रतिदिन 2 दिसंबर से नियमित गीता पाठ एवं गीता हवन किया जा रहा है। इसी के साथ 8 से 14 दिसंबर तक विद्यापीठ में गीता पाठ के साथ गीता पर परिचर्चा, संगोष्ठी एवं प्रवचन होंगे। सिंगला ने बताया कि श्री जयराम विद्यापीठ गीता जयंती आयोजन कमेटी के निर्णय के अनुसार 8 से 14 दिसंबर तक प्रतिदिन 3 बजे से 4 बजे तक विख्यात कथा वाचकों एवं विद्वानों द्वारा प्रवचन होंगे। उन्होंने बताया कि इस मौके पर देश के कई प्रसिद्ध कथा वाचक ऑनलाइन विद्यापीठ में जुड़ेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए राजेंद्र सिंघल, श्रवण गुप्ता, केके कौशिक, ईश्वर गुप्ता, पवन गर्ग, खरैती लाल सिंगला, राजेश सिंगला, जयपाल शर्मा, टेक सिंह लोहार माजरा व सतबीर कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed