फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On Rakshabandhan, a call was made to tie Rakhi to trees and protect them

Kurukshetra News: रक्षाबंधन पर पेड़ों को राखी बांधने एवं सुरक्षा का किया आह्वान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, a call was made to tie Rakhi to trees and protect them
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में पिछले एक महीने से चल रहे सावन शिव पूजन अनुष्ठान एवं रुद्राभिषेक के चलते निरंतर दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी श्रद्धालुओं ने महंत राजेंद्र पुरी एवं अन्य संतों के साथ बड़े भक्ति भाव के साथ सावन शिव पूजन अनुष्ठान का पूजन किया एवं नर्मदेश्वर महादेव शिवलिंग पर विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया।
विज्ञापन

यजमान के तौर पर गुरदेव सिंह, हरभजन कौर, अरुण यादव, मुकेश शर्मा, रमेश कादियान, सतीश काजल, महिंद्र सिंह, नरेश खोला, अंकित, राहुल व गुरविंदर सिंह इत्यादि पूजन किया। महंत राजेंद्र पुरी ने रक्षाबंधन एवं सावन पूर्णिमा पर सभी श्रद्धालुओं से पेड़ों को राखी बांधने का आहवान किया। उन्होंने बताया कि पेड़ों को राखी व रक्षा सूत्र बांधना एक सुंदर और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की प्रथा है जो भारत में कई क्षेत्रों में मनाई जाती है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हमारे संस्कारों के अनुसार प्रकृति को बहुत महत्व दिया जाता है। यह प्रथा पेड़ों को सम्मान देने और उनकी रक्षा करने के संकल्प का प्रतीक है। विशेष रूप से उन पेड़ों की जो जीवन और आजीविका के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रथा पेड़ों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक तरीका है, जो हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर जसप्रीत सिंह, मुख्तियार सिंह, अजायब चौहान, ऋषभ चौहान, निकिता, जोगिंद्रो देवी, मंजूषा रानी, कुलविंदर, मनोज तनेजा, राही तनेजा, विनय कपूर, ज्योत्सना कपूर, अजय राठी, अक्षय राठी एवं विजय राठी इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed