फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   On International Labour Day, labour unions took to the streets demanding a minimum wage of Rs 30,000.

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर न्यूनतम वेतन 30 हजार करने की मांग लेकर सड़कों पर उतरे मजदूर संगठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
On International Labour Day, labour unions took to the streets demanding a minimum wage of Rs 30,000.
कुरुक्षेत्र। लेबर चौक पर मजदूगों समर्थन में रोष प्रदर्शन करते वि​भिन्न संगठनों के कार्यकर्ता। स - फोटो : Archive
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर के मजदूर संगठन, मजदूर मिस्त्री यूनियन, मनरेगा मजदूर यूनियन व जन संघर्ष मंच एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। शहर के लेबर चौकों पर जनसभाओं का आयोजन किया गया। मजदूरों ने शहर में अंबेडकर चौक तक रोष रैली निकाली। मजदूरों ने न्यूनतम वेतन 30 हजार करने की मांग की।
विज्ञापन


छोटू राम पार्क के पास लेबर चौक पर जनसभा आयोजित की गई। इसमें प्रांतीय प्रधान करनैल सिंह ने मजदूर दिवस के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि 140 वर्ष पहले शिकागो की हे मार्केट में मजदूरों ने आठ घंटे कार्य दिवस की मांग के लिए आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि आज भी मजदूर उसी मुद्दे पर संघर्ष कर रहा है, जबकि वर्तमान में 12 घंटे कार्य दिवस को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने श्रम कानूनों में बदलाव को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि इससे शोषण बढ़ा है और न्यूनतम मजदूरी भी पर्याप्त नहीं है।
विज्ञापन


मनरेगा मजदूर यूनियन के महासचिव सोमनाथ ने कहा कि मनरेगा कानून को बदलकर नया कानून लागू किया गया है। इसमें रोजगार की गारंटी नहीं है। उन्होंने 15 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जन संघर्ष मंच हरियाणा की महासचिव सुदेश कुमारी ने कहा कि आर्थिक असमानता लगातार बढ़ रही है और मजदूर वर्ग को अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने सरकार पर मजदूरों के मुद्दों से ध्यान भटकाने का आरोप भी लगाया।

कुरुक्षेत्र। लेबर चौक पर मजदूगों समर्थन में रोष प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता। स

कुरुक्षेत्र। लेबर चौक पर मजदूगों समर्थन में रोष प्रदर्शन करते विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता। स- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed